दिवाली-छठ से पहले बिहार को केंद्र का तोहफा, दिए 10,845 करोड़

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दीपावली और छठ से पहले केंद्र सरकार ने बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ रुपये दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य की वित्तीय जरूरतों के साथ विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गति मिलेगी.

Advertisement
 बिहार को दिवाली-छठ से पहले 10,845 करोड़ रुपये की राशि, CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार.(Photo: Pixabay) बिहार को दिवाली-छठ से पहले 10,845 करोड़ रुपये की राशि, CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार.(Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में 10,845 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई है. उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि त्योहारों से पहले मिली यह राशि राज्य की जरूरी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को गति देने में मदद करेगी. इससे आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को मजबूती मिलेगी.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह सहयोग विकसित और समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »