'मुश्किल भी है और मुसीबत भी...', नीतीश की विदाई पर भावुक हुए अशोक चौधरी, निशांत को बताया CM मटेरियल

बिहार की राजनीति में एक युग के अंत और नए अध्याय की आहट ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और सत्ता छोड़ने की खबरों के बीच उनके सबसे भरोसेमंद सिपहसालार और कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी का भावुक रूप सामने आया है.

Advertisement
नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच भावुक हुए मंत्री.(Photo:ITG) नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच भावुक हुए मंत्री.(Photo:ITG)

aajtak.in

  • पटना ,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की सत्ता छोड़ने की खबरों ने उनके करीबियों को झकझोर दिया है. नीतीश सरकार के कद्दावर मंत्री अशोक चौधरी आज मीडिया के सामने न सिर्फ भावुक नजर आए, बल्कि उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी एक बड़ा बयान दे दिया है.

नीतीश कुमार के भविष्य के कदम को लेकर जब मंत्री अशोक चौधरी से सवाल किया गया, तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने भारी मन से कहा, ''नीतीश कुमार का जाना हर बिहारवासी के लिए एक भावुक पल है. निश्चित तौर पर यह फैसला हम सबको बहुत खलेगा. कौन नहीं जानता कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या कुछ नहीं किया? कई लोगों के वीडियो वायरल हुए, आपने देखा होगा. यह हम सबके लिए बहुत ही भावुक पल है, लेकिन अंततः यह नीतीश कुमार जी का अपना फैसला है और इसमें हम लोग कुछ नहीं कर सकते."

जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि सदन में अब उन्हें कौन समझाएगा, क्योंकि नीतीश कुमार हमेशा उन्हें गाइड करते थे, तो उन्होंने रुंधे गले से कहा, "मुश्किल तो है और मुसीबत भी है."

Advertisement

निशांत कुमार बिहार का नया भविष्य 

लेकिन बात सिर्फ विदाई की नहीं थी. शहर में लगे उन पोस्टरों पर भी चर्चा हुई जिनमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 'बिहार का भविष्य' बताया जा रहा है.

इस पर अशोक चौधरी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए निशांत का समर्थन किया, "क्यों नहीं हो सकता? हमारे कार्यकर्ता चाहते हैं. निशांत कुमार के बारे में सबको पता है. बिहार में वो लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं जो मैट्रिक तक पास नहीं हैं, तो फिर निशांत क्यों नहीं? निशांत तो पढ़े-लिखे और योग्य हैं."

ममता बनर्जी पर हमला

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि ममता हार के डर से अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement