पत्नी से विवाद के बीच खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पुलिस मुख्यालय बुलाए गए

बिहार के खगड़िया में एसपी रहे IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को सरकार ने पद से हटाकर पटना पुलिस मुख्यालय बुला लिया है. उनकी पत्नी पूजा सिंह ने प्रताड़ना और छह साल की बेटी से बात नहीं करने देने के आरोप लगाए थे. महिला थाने में शिकायत दी गई है, लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पत्नी तलाक के बजाय परिवार बसाना चाहती हैं.

Advertisement
पत्नी की शिकायत के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला.(Photo ITG) पत्नी की शिकायत के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला.(Photo ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

बिहार में पत्नी से विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहे IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है. सरकार ने उन्हें पटना स्थित पुलिस मुख्यालय बुला लिया है. उनकी जगह शिवहर के एसपी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, मोहिबुल्ला अंसारी को शिवहर का नया एसपी बनाया गया है.

Advertisement

भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने उनके खिलाफ महिला थाने में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए थे. वह इस मामले को लेकर पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर भी बैठ चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पटना पुलिस मुख्यालय पहुंचकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी. पत्नी का आरोप है कि उनके पति उन्हें छह साल की बेटी से बात तक नहीं करने दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब नहीं थी कोई नौकरी तब थामा हाथ, अब IPS पति के खिलाफ पहुंची पुलिस के पास, फिर भी तलाक नहीं चाहतीं पत्नी

इस पूरे विवाद के बीच अब सरकार ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में बुलाने का फैसला लिया है. हालांकि, पत्नी की शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

2016 में हुई थी शादी, तब सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे भानु प्रताप

पूजा सिंह और भानु प्रताप सिंह की शादी वर्ष 2016 में हुई थी. उस वक्त भानु प्रताप सिंह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और उनके पास कोई नौकरी नहीं थी. पूजा सिंह ने उस समय उनके साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था. बाद में भानु प्रताप सिंह का चयन भारतीय पुलिस सेवा में हो गया. वह 2021 बैच के IPS अधिकारी हैं और बिहार के खगड़िया जिले में एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

पूजा सिंह ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में अपनी शादी के शुरुआती दिनों और मौजूदा हालात का जिक्र किया. उनके मुताबिक, जिस रिश्ते की शुरुआत साथ जिंदगी बिताने के संकल्प के साथ हुई थी, उसमें अब इतनी दूरी आ गई है कि उन्हें अपने ही पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करनी पड़ी.

हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद की शुरुआत कब हुई और इसके पीछे क्या वजहें रहीं, इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पूजा सिंह ने पति और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वह इस रिश्ते को खत्म करने के बजाय फिर से ठीक करना चाहती हैं.

Advertisement

​

छह साल की बेटी से नहीं करने देते बात

इस विवाद में छह साल की बेटी का मामला सबसे संवेदनशील बना हुआ है. पूजा सिंह का आरोप है कि उनके पति उन्हें बेटी से बातचीत नहीं करने दे रहे हैं. इसी परेशानी को लेकर वह कुछ दिन पहले पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गई थीं. उनका कहना है कि वह अपनी बेटी से बात करना चाहती हैं और उसे माता-पिता दोनों का साथ मिलना चाहिए.

पूजा सिंह ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत जरूर की है, लेकिन वह तलाक नहीं चाहतीं. उन्होंने साफ कहा कि उनकी इच्छा अपने पति और बेटी के साथ दोबारा घर बसाने की है. वह चाहती हैं कि परिवार में पहले जैसी स्थिति बने और उनकी बेटी को माता-पिता दोनों का प्यार मिले.

उन्होंने कहा, "मैं तलाक नहीं चाहती. यह मेरी इच्छा है कि मैं अपने पति और बेटी के साथ नई शुरुआत करूं. अगर वह मेरी बात समझने को तैयार होते हैं तो मैं अपनी पुलिस शिकायत वापस लेने के लिए भी तैयार हूं." पूजा सिंह के इस बयान से साफ है कि वह कानूनी शिकायत के बावजूद वैवाहिक रिश्ता बचाने की उम्मीद लगाए हुए हैं.

इस तरह एक तरफ पत्नी अपने वैवाहिक रिश्ते को बचाने और बेटी से मिलने की गुहार लगा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय बुला लिया है. उनकी जगह शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया और मोहिबुल्ला अंसारी को शिवहर का नया एसपी नियुक्त किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »