बिहार में प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन नहीं, FIR होंगी वापस, जल्द रिहाई... सरकार का फैसला

नीट पेपर लीक को लेकर बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने का फैसला किया है.

Advertisement
बिहार सरकार ने छात्रों से 4 बड़े वादे किए हैं. (Photo- PTI) बिहार सरकार ने छात्रों से 4 बड़े वादे किए हैं. (Photo- PTI)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

नीट पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र प्रदर्शनकारियों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने आंदोलन में शामिल छात्रों और लोगों के हित में चार बड़े आश्वासन दिए हैं. इस फैसले के तहत छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा किया जाएगा.

दरअसल नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के दावों के बाद बिहार के कई हिस्सों में छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने कई जगहों पर मामले दर्ज किए थे और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था.

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कट-ऑफ समय तक हुए प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन ने नरमी बरतने का फैसला लिया है. अब बिहार सरकार के इस फैसले के बाद अब उन सैकड़ों छात्रों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है, जिनके भविष्य पर मुकदमों के कारण संकट मंडरा रहा था.

Advertisement

बिहार सरकार के चार बड़े ऐलान

  • इसके तहत 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक बिहार में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.
  • 26 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से पहले दर्ज की गई सभी FIR, शिकायतों और जारी किए गए कारण बताओ नोटिसों को वापस लेने की कानूनी कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी.
  • बिहार सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि तय समय सीमा से पहले दर्ज मामलों के तहत जिन भी छात्रों या प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाएगा.
  • इसके साथ ही 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में नामित लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इन मामलों के सिलसिले में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हिंसा के हर चेहरे की तलाश, बिहार पुलिस ने जारी किए 400 से ज्यादा फोटो, 40 सोशल मीडिया अकाउंट भी पुलिस के रडार पर

Advertisement

तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया था अल्टीमेटम

बता दें कि तेजस्वी यादव ने सरकार को 27 जुलाई की रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर सभी FIR और मुकदमे वापस नहीं लिए गए नहीं तो वो बिहार में बड़ा आंदोलन करेंगे. तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था, 'प्रदर्शनकारी छात्रों के केस वापसी लेने का आज रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम है. वरना 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से आंदोलन शुरू होगा. दिल्ली के रिमोट से चलने वाले अहंकारी मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भी लिख चेताया जा चुका है.'

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »