बिहार: ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे व पत्थर, कई जख्मी

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छवही तकी और सिकमी गांव के बीच रविवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हो गई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज (बिहार),
  • 06 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के छवही तकी और सिकमी गांव के बीच रविवार को मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प और पत्थरबाजी हो गई. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ताजिया जुलूस का होना था मिलान
घटना रेलवे ढाला के पास उस समय हुई जब छवही तकी गांव और सिकमी गांव के ताजिया जुलूस का मिलान होना था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गई.

Advertisement

आरोप है कि सिकमी गांव के लोगों ने छवही तकी के ताजियादारों पर रेलवे ढाला के पास रखे पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में मोहम्मद परवेज, मोहम्मद सत्तार, लड्डू, अफजल, जैबून निशा और मोनू अली सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और गांव में पुलिस कैम्प किया जा रहा है ताकि दोबारा कोई तनाव ना फैले.

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया, 'मुहर्रम के जुलूस के दौरान छवही तकी और सिकमी गांव के लोगों के बीच मारपीट हुई है. पुलिस को लिखित आवेदन मिला है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र की स्थिति सामान्य है और पुलिस निगरानी कर रही है.'

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »