बिहार: गोपालगंज में 9 माह की मासूम को उठा ले गया भेड़िया, खून से सना शव बरामद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों को काफी आतंक के बाद अब बिहार के गोपालगंज में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक भेड़िया 9 माह की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया गया जिसके बाद बच्ची का शव बरामद हुआ है.

Advertisement
9 माह की मासूम को उठा ले गया भेड़िया 9 माह की मासूम को उठा ले गया भेड़िया

विकाश कुमार दुबे

  • गोपलगंज,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद अब बिहार के गोपालगंज में जंगली जानवर (भेड़िये) ने आतंक मचा रखा है. यहां भेड़िये ने एक बार फिर मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाकर पूरे गांव में दहशत फैला दी है. सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं काफी खोजबीन के बाद बच्ची के क्षत विक्षत शव को खेत के बरामद किया गया है.

Advertisement

घर से बच्ची को उठा ले गया भेड़िया

बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के प्रेम सागर कुमार की पत्नी मधु कुमारी रविवार की अहले सुबह अपने 9 माह की बच्ची को घर के आंगन में सुलाकर किसी काम में लग गयी. इसी दौरान भेड़िया घर में घुस गया और बच्ची को लेकर भाग गया. बच्ची के गायब होने से अफरातफरी मच गई. भेड़िये के काटने कारण घर के पीछे खून का धब्बे दिखाई पड़े.  सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसएल की मदद से जांच की काफी मशक्कत के बाद गांव के बाहर खेत से बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया है.

भेड़िये के डर से दहशत में हैं ग्रामीण

महम्मदपुर के काशी टेंगराही गांव में ग्रामीण भेड़िये के आतंक से शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं और डर के साए में रह रहे हैं. वहीं भेड़िये ताजा हमले के बाद सोमवार को वन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी है. सूचना के बाद वन विभाग की टीम बच्ची पर हमला करने वाले भेड़िये की तलाश में जुट गयी है.

Advertisement

पीड़ित परिवार को दिया जाएगा मुआवजा

इस संबंध में डीएफओ मेघा यादव ने बताया कि भेड़िया के द्वारा बच्ची को उठा लिए जाने की सूचना मिली है. वन विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच कर रही है. जांच के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »