बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, अध्यक्ष ने बुलाई आपात बैठक

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी. सूचना मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे परिसर की सुरक्षा जांच के आदेश दिए. इसके बाद विधानमंडल परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

Advertisement
बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी (File Photo: PTI) बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी (File Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार / रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया गया है और पूरे विधानसभा परिसर की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा को एक ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें विधानमंडल भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. जैसे ही यह सूचना सामने आई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं की समीक्षा की गई और विधानसभा परिसर की पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए गए.

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

अधिकारियों के निर्देश के बाद विधानमंडल परिसर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके.

सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर निगरानी बढ़ा दी है और आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है. इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी भरा मेल किस स्थान से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement