VIDEO: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, घर वाले आए तो पलंग के नीचे छिपे... फिर हुई जमकर धुनाई

बिहार के बेतिया में आधी रात एक वार्ड सदस्य कथित तौर पर महिला के घर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. दावा है कि लोगों के पहुंचने पर वार्ड सदस्य पलंग के नीचे छिप गए. ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
वार्ड सदस्य, जो प्रेमिका के घर में पकड़ाए. (Photo: Screengrabs) वार्ड सदस्य, जो प्रेमिका के घर में पकड़ाए. (Photo: Screengrabs)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

बिहार के बेतिया में आधी रात एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी. गांव के वार्ड सदस्य कथित तौर पर एक महिला के घर पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. फिर क्या था, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. दावा है कि ग्रामीणों के पहुंचने पर वार्ड सदस्य पलंग के नीचे छिप गए. लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है.

Advertisement

आधी रात महिला के घर पहुंचे थे वार्ड सदस्य
मामला बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र की दक्षिण तेल्हुआ पंचायत का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सदस्य और गांव की एक महिला के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा थी. आरोप है कि वार्ड सदस्य देर रात महिला के घर पहुंचे थे. इसी दौरान उनके वहां होने की जानकारी ग्रामीणों को मिल गई.

इसके बाद कई लोग महिला के घर पहुंच गए. ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाया तो वार्ड सदस्य के कथित तौर पर पलंग के नीचे छिपे होने की बात सामने आई. लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया.

ग्रामीणों ने की पिटाई, फिर पुलिस को सौंपा
स्थानीय लोगों ने वार्ड सदस्य की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ड सदस्य को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

करीब 10 साल से वार्ड सदस्य होने की चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित वार्ड सदस्य करीब दस वर्षों से इस पद पर हैं. घटना सामने आने के बाद पंचायत में इसकी चर्चा हो रही है. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच अहम है. महिला और वार्ड सदस्य के बीच संबंधों को लेकर सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की ओर से जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »