'मुझे बस मेरे पति से मिलवा दो...', लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरियां तो टावर पर जा चढ़ी दुखी पत्नी

बिहार के बगहा में उस समय हड़कंप मच गया जब अपने पति से मिलने आई एक महिला नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. प्रेम विवाह के बाद पति से मुलाकात न होने पर महिला ने यह कदम उठाया था.

Advertisement
 लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरियां तो टावर पर चढ़ी पत्नी (Photo: itg) लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरियां तो टावर पर चढ़ी पत्नी (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

बिहार में बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना लक्ष्मीपुर गांव के समीप स्थित मोबाइल टावर की है, जहां महिला को ऊंचाई पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला टावर पर काफी ऊपर तक पहुंच गई थी. सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे समझाने का प्रयास शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. महिला की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान अलग तथ्य सामने आए.

Advertisement

बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. उसने चौतरवा क्षेत्र के एक युवक से प्रेम विवाह किया था. कुछ समय से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी. महिला अपने पति से मिलने उत्तर प्रदेश से बिहार के चौतरवा पहुंची थी, लेकिन पति के बाहर रहने के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी. इसी बात से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वह लोगों से कहने लगी, मुझे बस मेरे पति से मिलना है.

युवती कई महीनों से अपने पति की तलाश कर रही थी. उसका आरोप है कि पति- पत्नी के विवाद के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे कहीं छिपा दिया है, जिसके कारण न तो उससे उसकी बात हो पा रही है और न ही मुलाकात. इसी बात से परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने पति से मिलाने की मांग करने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों तक उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया. साथ ही उसके पति को जल्द बुलाने और उसकी बात कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद युवती टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई.

Advertisement

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को समझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया. घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक संभावित अनहोनी टल गई.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »