Ultraviolette ने बजाज के दावे पर चुनौती के साथ दिया जवाब- दो दिग्गजों की होगी टक्कर!

एक तरफ हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टीवीएस जैसे दिग्गज वाहन निर्माता लगातार नए मॉडलों को पेश कर EV सेग्मेंट को रफ्तार दे रहे हैं. वहीं अल्ट्रावॉयलेट जैसे डेडिकेटेड EV स्टार्टअप तकनीकी और इंजीनियरिंग के मामले में भारत को ग्लोबल लेवल पर स्थापित करने में जुटे हैं. लेकिन इस बीच बजाज ऑटो और बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Ultraviolette के बीच एक जंग जैसी स्थिति बनती दिख रही है.

Advertisement
Ultravoilette ने Bajaj के मैनेजिंग डायरेक्टर को जवाब दिया Ultravoilette ने Bajaj के मैनेजिंग डायरेक्टर को जवाब दिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

साधारण स्कूटर से लेकर जोरदार परफॉर्मेंस वाली मोटरसाइकिलों (पल्सर जैसे चर्चित नाम) तक के बदलाव का प्रतीक रहे बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने 26 अगस्त को इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलिंग सेगमेंट पर कमेंट करते हुए कहा था, "EV फॉर्मेट में मोटरसाइकिलों की तुलना में स्कूटर्स कहीं अधिक मजबूत स्थिति में हैं." 

साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले घरेलू ब्रांड्स को खारिज किया और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी  Ultraviolette की बिक्री के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ''अल्ट्रावॉयलेट की बिक्री के बारे में कुछ भी अल्ट्रा नहीं है.''

Advertisement

राजीव बजाज की इस टिप्पणी पर बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Ultraviolette ने अब न केवल जवाब दिया है बल्कि इसे लेकर बजाज ऑटो को एक खास तरह की चुनौती भी दी है.

अल्ट्रावॉयलेट Ultraviolette के को-फाउंडर नारायण सुब्रमण्यम ने एक प्रमुख चैनल के साथ बातचीत में राजीव की टिप्पणी पर पलटवार किया और बजाज ऑटो के नाम एक स्पष्ट चुनौती जारी करते हुए कहा, ''हम केवल वैल्यू इंजीनियरिंग के लिए नहीं जाने जाएंगे.''

सुब्रमण्यम ने राजीव बजाज के बयान का जवाब देते हुए पुणे स्थित उनकी कंपनी बजाज ऑटो की मोटरसाइकिलों को Ultraviolette की मोटरसाइकिलों के साथ एंबी वैली में होने वाले एक रेस इवेंट में मुकाबला करने की चुनौती दी है.

सुब्रमण्यम ने कहा, ''हम 90 दिनों में एंबी वैली में एक रेस फॉर्मेट इवेंट के लिए बजाज ऑटो के आंगन में होंगे.''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''हम बजाज ऑटो को दशकों की आरएंडडी और बैंक में अरबों डॉलर के साथ उनके पास जो भी सर्वश्रेष्ठ मौजूद है उसे सामने लाने के लिए आमंत्रित करते हैं.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement