Maruti Suzuki अपने न्यू जेनेरेशन 'Swift Dzire' को मई में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अब तक इस कार के पुराने मॉडल्स ने कंपनी को बहुत फायदा पहुंचाया है. भारत में ये लोकप्रिय कारों में से एक है. आज हम आपको बता रहे हैं इस कार से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.
# मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी इस कार से Swift नाम हटाकर जा रही है.
# Maruti Suzuki ने Swift Dzire को पहली बार 2008 में लॉन्च किया था. अब आने वाला Swift Dzire थर्ड जेनेरेशन का होगा.
# थर्ड जेनेरेशन Swift Dzire के फ्रंट को नए अपडेट देकर पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसमें नए डिजाइन में हेक्सागोनल ग्रिल दिए गए हैं, साथ ही टेललाइट को भी रिडिजाइन किया गया है.
# लीक हुई तस्वीरों से ये पता चला था कि इस कार के इंटिरियर में बदलाव किए गए हैं. इसमें फॉक्स वुड ट्रिम्स और डुअल टोन स्कीम होगा.
# 2017 Swift Dzire के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें दिया जाएगा. कंपनी इसमें ऐपल कार प्ले/एंड्रायड ऑटो के साथ ब्लूटूथ, यूएसबी, ऑक्स आदि देगी.
# नए डिजायर में प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, नए डिजाइन वाले अलॉय और बाकी कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं.
# लीक हुई तस्वीरों से लगता है कि 2017 Swift Dzire और ब्राउन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा.
# बाजार में आने के बाद Maruti Suzuki Dzire का मुकाबला Hyundai Xcent facelift, Tata Tigor, Volkswagen Ameo, Ford Aspire और Honda Amaze से रहेगा.
फोटो क्रेडिट- गाड़ीवाड़ी डॉट कॉम
साकेत सिंह बघेल