इलेक्ट्रिक कारों के लिए भारत अभी तैयार नहीं: होंडा इंडिया

होंडा कार्स ने शुक्रवार को कहा कि भारत जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और किफायती साबित होने के लिहाज से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कार के लिए अभी तैयार नहीं है.

Advertisement
होंडा होंडा

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

होंडा कार्स ने शुक्रवार को कहा कि भारत जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और किफायती साबित होने के लिहाज से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कार के लिए अभी तैयार नहीं है. होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ योचिरो उनो ने कहा कि उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक कारें डेवेलप कर रही है, लेकिन अभी यह उम्मीद करना कि बड़ी संख्या में ऐसी कारें भारतीय सड़कों पर चलेंगी, जल्दबाजी होगा.

Advertisement

इसकी वजह बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और किफायती साबित होने से जुड़ी बातें हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, होंडा इलेक्ट्रिक कार डेवेलप कर रही है. हालांकि हमारा मानना है कि भारत के लिये की बात करना जल्दबाजी होगी. इसकी वजह बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर है और दूसरा कार की कीमत जो रेगुलर कार से दोगुनी होगी.

उनो ने कहा, भारतीय कीमतों के मामले में काफी संवेदनशील हैं. इसीलिए इलेक्ट्रिक कार के लिये यह मुश्किल लगता है. साथ ही भारत जितना बड़ा देश है, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में समय लगेगा. होंडा ने पिछले साल करीब बेचे और इस साल इसमें उसे 8 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 7 से 8 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद है. हम न्यू City और WR-V जैसे नये वाहनों के आधार पर इतनी ही ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं. जापानी कार मेकर ने कहा कि हमने फरवरी में Honda City के लॉन्च के बाद से 30,000 बुकिंग ली है, वहीं मार्च में WR-V के लॉन्च के बाद से 16,000 बुकिंग आ चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »