जगुआर लैंड रोवर ने लगभग 250,857 एसयूवीज (SUVs) को रिकॉल किया गया है. इन कारों को रिकॉल करने की वजह ड्राइवर एयरबैग कनेक्टर से जुड़ी दिक्कत है. ये दिक्कत डिफेंडर, डिस्कवरी और रेंज रोवर मॉडल्स में देखने को मिली है. टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जेएलआर ने ये रिकॉर्ड अपने सबसे जरूरी मार्केट्स में से एक में किया है.
जेएलआर के लिए नॉर्थ अमेरिका एक बड़ा मार्केट है, जहां लग्जरी एसयूवी गाड़ियों की अच्छी डिमांड है. जगुआर लैंड रोवर की नॉर्थ अमेरिकी मार्केट में की कारें बिकती हैं. कंपनी ने लगभग 2.5 लाख कारों को एयरबैग से जुड़ी दिक्कत की वजह से रिकॉल किया है.
इसकी वजह से एक्सीडेंट के वक्त एयरबैग ना खुलने की समस्या आ सकती है. रिकॉल में 2022 से 2026 तक की रेंज रोवर, 2021 से 2026 में बनी डिस्कवर और 2020 से 2026 के बीच बनी डिफेंडर मॉडल हैं. यूएस नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन के पार्ट 573 सेफ्टी रिकॉल रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.
यह भी पढ़ें: 7 लाख से कम कीमत, 6 एयरबैग की सेफ्टी, रेनो SUV का सस्ता वेरिएंट लॉन्च
दिक्कत ड्राइवर के एयरबैग से जुड़े कनेक्टर की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि समय के साथ कनेक्टर में फ्रेटिंग कोरोजन कम हो सकता है, जिससे ड्राइवर एयरबैग सर्किट में रेजिस्टेंस बढ़ेगा और जरूरत पड़ने पर एयरबैग नहीं खुल सकता है. हालांकि, जेएलआर ने इस मामले में कहा है कि एयरबैग ना खुलने की किसी भी संभावना से 300 से 400 मील पहले ही वॉर्निंग लाइट जलने लगेगी.
इससे कार ओनर को इसकी जानकारी मिल जाएगी कि कार में एयरबैग से जुड़ी कोई दिक्कत है. मॉडल के आधार पर बात करें, तो लगभग 69,685 रेंज रोवर, 83,620 डिस्कवरी और 97,552 डिफेंडर यूनिट्स को रिकॉल किया गया है. प्रभावित गाड़ियां अलग-अलग समय पर प्रोड्यूस की गई हैं.
यह भी पढ़ें: आ रही देश की सबसे सस्ती प्लग-इन हाइब्रिड SUV, इस तारीख को हो सकती है लॉन्च
ये सेफ्टी एक्शन एक इंटरनल जांच के आधार पर लिया गया है, जिसकी शुरुआत 29 अगस्त 2025 को हुई थी. जब एयरबैग वॉर्निंग लैंप जलने से जुड़े वारंटी दावों में बढ़ोतरी आई थी. उस वक्त कंपनी ने कुछ रिटर्न क्लॉकस्प्रिंग कनेक्टर पिन पर ऑक्साइड पाया था. हालांकि, इस मामले में जेएलआर को एयरबैग ना खुलने का कोई क्लेम या फिल्ड रिपोर्ट अमेरिका में नहीं मिली है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क