Hyundai का बड़ा दांव, टाटा पंच को टक्कर देने के लिए उतारी नई Exter, इतनी है कीमत

हुंडई ने नई एक्सटर को लॉन्च कर दिया है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा. इस कार को 25 नए बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही ऑप्शन में आती है. ये कंपनी की सबसे सस्ती SUV है. आइए जानते हैं इसकी कीमतें और दूसरी खास बातें.

Advertisement
Hyundai Exter 2026 में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. (Photo: hyundai.com) Hyundai Exter 2026 में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. (Photo: hyundai.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई एक्सटर (Exter) को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है. कंपनी ने 25 नए बदलाव के साथ इस कार को लॉन्च किया है. ये बदलाव डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में किए गए हैं. 

इन बदलावों की वजह से Hyundai Exter पहले से ज्यादा प्रीमियम ऑफरिंग बन जाती है. लॉन्चिंग (2023 में पहली बार हुई थी लॉन्च) के बाद से अब तक इस कार की 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं. नए बदलाव के साथ कंपनी नए कंज्यूमर्स को टार्गेट कर रही है, जो एक छोटी और हाई ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार चाहते हैं. 

Advertisement

कितनी है कीमत? 

2026 एक्सटर को कंपनी ने मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक (AMT) और CNG ऑप्शन में लॉन्च किया है. कार की कीमत 5,79,900 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत HX2 वेरिएंट की है. वहीं कार का पेट्रोल टॉप वेरिएंट 8,35,900 रुपये है. AMT वेरिएंट की कीमत 6,90,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि CNG वेरिएंट की कीमत 6,99,900 रुपये है. ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की हैं. 

1.2 लीटर Kappa पेट्रोल मैनुअल
वेरिएंट कीमत
HX 2 ₹5,79,900
HX 3 ₹6,23,900
HX 4  ₹7,21,900
HX 6 ₹7,94,900
HX 8 ₹8,35,900

 

ऑटोमैटिक (AMT)
वेरिएंट कीमत 
HX 3 ₹6,90,900
HX 4+ ₹8,05,900
HX 6  ₹8,54,900
HX 8 ₹9,07,900
HX 10 ₹9,41,900

 

पेट्रोल + CNG (मैनुअल)
वेरिएंट कीमत
HX 2 ₹6,99,900
HX 3 ₹7,43,900
HX 4 ₹8,26,900
HX 6 ₹8,93,900
HX 8 ₹9,40,900

यह भी पढ़ें: 1 लाख के पार पहुंची Hyundai की इस SUV की बुकिंग, लॉन्च हुआ नया वेरिएंट

Advertisement

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई एक्सटर में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका SUV लुक और भी बोल्ड बन गया है. कार रिडिजाइन फ्रंट फेस के साथ आती है, जिसमें नई सेंटर गार्निश, अपडेटेड ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और नया डायमंड कट एलॉय दिया गया है. इसके साथ कार में नया विंग टाइप स्पॉयलर, नया टेलगेट डिजाइन और रिवाइज्ड सी-पिलर मिलेगा. 

हुंडई ने कार में डी-कट स्टीयरिंग व्हील दिया है. (Photo: hyundai.com)

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डुअल टोन नेवी और ग्रे इंटीरियर मिलेगा. कार में 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश और स्पोर्टी डी-कट स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. हुंडई ने इस कार में सेगमेंट का पहला मेटल पैडल दिया है, जिससे कार को स्पोर्टी टच मिला है. इसके अलावा फोल्डिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट, नई सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर कैबिन लुक मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 7 एयरबैग की सेफ्टी... 25 अपडेट्स के साथ लॉन्च हुई Hyundai की सबसे सुरक्षित कार, इतनी है कीमत

कार में 45 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें से 30 फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. यानी ये फीचर्स बेस वेरिएंट में भी मिलेंगे. कार 6 एयरबैग के साथ आती है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कार 6 एयरबैग समेत कुल 45 सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. (Photo: hyundai.com)

इंजन और गियरबॉक्स

कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है. इस इंजन के साथ मैन्युअल और AMT दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल रहे हैं. हुंडई ने इस बात पर जोर दिया है कि ये सेगमेंट की एक मात्र SUV है, जिसमें चार सिलेंडर इंजन मिलता है. कार में अंडरबॉडी स्पेयर व्हील्स मिलते हैं. कार में डुअल CNG सिलेंडर सेटअप भी मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement