नए अवतार में आ रही लोगों की पसंदीदा SUV, टेस्टिंग में दिखी नई Hyundai Creta

होंडा क्रेटा का नया जनरेशन आने वाला है, जिसमें हमें काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. कंपनी इस एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को अपडेट करने वाली है. साथ ही हमें इसमें नया हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिल सकता है. हाल में ही इस कार को मनाली में टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Hyundai Creta 2027 में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को अपडेट किया जाएगा. (Photo: hyundia.com) Hyundai Creta 2027 में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को अपडेट किया जाएगा. (Photo: hyundia.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार है, जिसे बड़ी संख्या में हर महीने लोग खरीदते हैं. इस एसयूवी के नए अवतार पर कंपनी काम कर रही है, जो अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होगा. हुंडई अपनी इस दमदार एसयूवी को एसएक्स 3 (SX3) कोडनेम के साथ टेस्ट कर रही है. 

हाल में ही इस कार को मनाली की वादियों में टेस्ट करते हुए देखा गया है. टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों में नई डिजाइन डिटेल्स नजर आई हैं. कार में फ्रेश एलॉय डिजाइन और ज्यादा मॉडर्न दिखने वाले डोर हैंडल दिए गए हैं. नई क्रेटा को कंपनी 2027 के बीच में लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement

इस कार को कंपनी अपने के3 (K3) प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है. इस प्लेटफॉर्म पर ही नई सेल्टॉस को तैयार किया गया है. चर्चा है कि नई क्रेटा साइज में मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी. इसमें ज्यादा स्पेसियस कैबिन दिया जा सकता है. ये बेयॉन से ऊपर लॉन्च होगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ नया होने वाला है. 

क्या होगा कार में खास? 

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में कार को नए एलॉय व्हील्स के साथ देखा गया है. हालांकि, व्हील साइज की जानकारी नहीं है. इसमें वेन्यू जैसी बॉक्सी ग्रिल मिलेगी, जो रेक्टेंगुलर एलिमेंट्स के साथ आएगा. कार में रडार सेंसर स्पॉट किया गया है, जो बता रहा है कि इसमें ADAS भी मिलने वाला है. 

यह भी पढ़ें: Hyundai ला रही अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ioniq P... भारत में होगी लॉन्च

Advertisement

कार में स्प्लिट स्टाइल एलईडी डीआरएल्स हेडलाइट्स के ऊपर मिलेंगी. एलईडी टेललाइट्स तीन सेगमेंट में बटी हुई नजर आएगी. फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलेगा. ओआरवीएम्स पर कैमरा पॉड भी दिख रहा है. इसमें फ्लश टाइप डोरहैंडल मिल सकते हैं. 

इंटीरियर की बात करें तो थर्ड जनरेशन क्रेटा में नया कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ब्रांड के प्लीओस कनेक्टेड सिस्टम का हिस्सा होगा. इस कनेक्टेड सिस्टम के साथ कंपनी पतला ड्राइवर डिस्प्ले देगी. 

यह भी पढ़ें: Creta-Seltos के सेगमेंट में Hyundai Bayon की एंट्री, दूसरी SUVs से कैसे है अलग

इंजन और पावर

हुंडई क्रेटा में हमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप देखने को मिल सकता है. नए पावरट्रेन की बात करें, तो ये मौजूदा 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर ही बेस्ड होगा. मौजूदा क्रेटा में ये इंजन 115 एचपी की पावर ऑफर करता है. 

इसके अलावा मौजूदा मॉडल में 160 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 116 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है. कंपनी इस इंजन को पहले की तरह ऑफर करती रहेगी. मौजूदा क्रेटा की कीमत 10.91 लाख रुपये से शुरू होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »