कार जैसा कैबिन और बस जैसा स्पेस, लॉन्च हुई Force Traveller N रेंज

एंबुलेंस हो या फिर स्कूल बस फोर्स की ट्रैवलर कई अवतार में हमारे बीच मौजूद रहती है. कंपनी ने इसका नया अपडेट जारी किया है. कंपनी ने ट्रैवलर एन रेंज को पेश किया है, जिसमें नया कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. वैन के फ्रंट और रियर डिजाइन को भी अपडेट किया गया है. इसकी बुकिंग जल्द ही शुरू होगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Force Traveller N रेंज मौजूदा ट्रैवलर को रिप्लेस करेगी. (Photo: Force Motors) Force Traveller N रेंज मौजूदा ट्रैवलर को रिप्लेस करेगी. (Photo: Force Motors)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने अपनी नई वैन को लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में फोर्स मोटर्स एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है. ब्रांड ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट Force Traveller N रेंज को लॉन्च किया है, जिसका इस्तेमाल ऐंबुलेंस, डिलीवरी वैन या स्कूल बस की तरह किया जा सकता है. 

नई फोर्स ट्रैवलर एन रेंज की बुकिंग जल्द ही शुरू होगी. इस वैन को कंपनी की डीलरशिप्स से मिड मई से बुक किया जा सकेगा. नई ट्रैवलर एन रेंज में कई सारे अपग्रेड्स किए गए हैं, जिससे प्रोडक्ट के एक्सपीरियंस को बेहतर किया जा सके. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स. 

Advertisement

कंपनी ने बताया है कि मौजूदा ट्रैवलर पर बेस्ड सभी प्रोडक्ट्स फ्यूचर में ट्रैवलर एन रेंज पर शिफ्ट हो जाएंगे. यानी कंपनी करेंट मॉडल से नए पर स्विच कर रही है. नई ट्रैवलर एन रेंज को रियल वर्ल्ड इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. खासकर मौजूदा मॉडल पर मिले फीडबैक्स के साथ आधार पर इसे अपडेट किया गया है. 

अपडेटेड मॉडल में कंफर्ट, रिलायबिलिटी, आसान मेंटेनेंस और ओवर ऑल ओनरशिप कॉस्ट को बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. फोर्स मोटर्स का कहना है कि नई रेंज ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस ऑफर करेगी. साथ ही व्हीकल के इस्तेमाल को भी ऑपरेटर्स के लिए आसान बनाएगी. 

यह भी पढ़ें: TATA का बड़ा दांव! 50 हजार कम दाम में लॉन्च की हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार

कितनी है कीमत? 

फोर्स ट्रैवलर एन रेंज की कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है. इसकी कीमत की जानकारी बुकिंग शुरू होने पर या उसके आसपास दी जा सकती है. इसकी कीमत 13 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये से ऊपर तक जा सकती है. इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के आसपास हो सकती है. 

Advertisement

Traveller N में कंपनी FM 2.6 CR इंजन देगी, जो बीएस 6 नॉर्म्स कंप्लायंट है. इस इंजन को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और भरोसे के लिए जाना जाता है. इसके अलावा कंपनी फोर्स केयर पैकेज देगी, जिसके तहत एक्सटेंडेड वारंटी, रोड साइड असिस्टेंस और एक्सीडेंटल रिपेयर कवरेज मिलेगी. 

फोर्स ट्रैवलर एन रेंज के इंटीरियर को अपडेट किया गया है. (Photo: Force Motors) 

इंटीरियर और एक्सटीरियर

ट्रैवलर एन रेंज का बहुत ही जरूरी पॉइंट इसमें मिलने वाला रिडिजाइन कैबिन है. अब इस वैन का कैबिन पैसेंजर कार जैसे फील के साथ आता है. ये बदलाव ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के आराम को ध्यान में रखकर किया गया है. खासकर एंबुलेंस या स्कूल बस की तरह इस वैन के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कैबिन को अपडेट किया गया है. 

यह भी पढ़ें: 6.48 लाख कीमत, धांसू माइलेज! 7-सीटर फैमिली CNG कार लॉन्च

इसमें अब नया कॉकपिट लेआउट आता है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर, 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई सीट्स, बेहतर एनवीएच लेवल और नया HVAC सिस्टम बेहतर कूलिंग के लिए दिया गया है. एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें नया लुक फ्रंट में मिलेगा. 

वैन डीआरएलएस और एलईडी टर्न इंडीकेटर के साथ आती है. रियर सेक्शन को भी अपडेट किया गया है. फोर्स मोटर्स ने वैन की ड्यूरेबिलिटी और बेहतर बिल्ड क्वालिटी के लिए काफी काम किया है. व्हीकल रिइंजीनियर्ड शीट मेटल स्ट्रक्चर और कम जॉइंट्स के साथ आती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement