5 May 2026
By; Aaj Tak Auto
देश में बढ़ते पेट्रोल की कीमतों के बीच कार खरीदने वाले अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो जेब पर हल्का हो और परिवार के लिए भी आरामदायक हो.
Photo: Freepik
इसी को ध्यान में रखते हुए निसान ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार Gravite के लिए सरकार से मंजूर CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च किया है.
Photo: ITG
यह किट उन ग्राहकों के लिए खास है जो रोजाना सफर में कम खर्च चाहते हैं और साथ ही बड़ी फैमिली के लिए स्पेस भी जरूरी मानते हैं.
Photo: ITG
निसान ने इस CNG किट की शुरुआती कीमत 82,999 रुपये रखी है. कंपनी के मुताबिक यह किट देश के 16 राज्यों के 60 शहरों में उपलब्ध होगी.
Photo: ITG
Nissan Gravite की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये है. ऐसे में किट के साथ इसके बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन 6.48 लाख रुपये होगी.
Photo: ITG
निसान का कहना है कि, ये रेट्रोफिट किट (CNG Kit) कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगी.
Photo: ITG
इस किट की खास बात यह है कि इसमें 25 लीटर का ट्विन-सिलेंडर यानी दो अलग-अलग सिलेंडर का सेटअप दिया गया है.
Photo: ITG
कंपनी का कहना है कि यह CNG सिस्टम Motozen द्वारा तैयार और क्वालिटी चेक किया गया है. इसमें BS6.2 मानकों के अनुसार सीक्वेंशियल सिस्टम दिया गया है.
Photo: ITG
इसके अलावा ये सीएनजी किट को ICAT से मंजूरी मिली है. इसमें 8.1 mm मोटाई वाले सिलेंडर, डायनेमिक एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
Photo: ITG
इस किट में पेट्रोल से CNG में आसानी से स्विच करने की सुविधा मिलती है. साथ ही फ्यूल फिलिंग पॉइंट को फ्यूल लिड के अंदर रखा गया है.
Photo: ITG
निसान इस किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड पार्टी वारंटी भी दे रही है. इससे ग्राहकों को भरोसा मिलता है कि किट सुरक्षित और भरोसेमंद है.
Photo: ITG
Nissan Gravite में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क देता है.
Photo: ITG
यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. हालांकि कंपनी ने CNG पर पावर और माइलेज के आंकड़े अभी साझा नहीं किए हैं.
Photo: ITG
निसान के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्सा के मुताबिक, यह CNG किट उनके लिए है जिन्हें ज्यादा स्पेस, फ्लेक्सिबिलिटी और कम रनिंग कॉस्ट चाहिए.
Photo: ITG