पेट्रोल के बढ़ते दाम और PM की अपील से बदला ट्रेंड! चंडीगढ़-मोहाली में 44% बढ़ी बुकिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों हैदराबाद में एक रैली के दौरान अपने भाषण में लोगों से अपील की थी कि, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए. पीएम की इस अपील का असर अब शोरूम और सड़क पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की डिमांड तेजी से बढ़ती नज़र आ रही है.

Advertisement
शोरूम का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की एंक्वायरी तेजी से बढ़ी है. Photo: ITG शोरूम का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की एंक्वायरी तेजी से बढ़ी है. Photo: ITG

असीम बस्सी

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों और प्रधानमंत्री की फ्यूल बचाने की अपील का असर अब साफ तौर पर ऑटो बाजार में दिखने लगा है. चंडीगढ़ और मोहाली जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों यानी EV की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर युवा और नौकरीपेशा लोग अब ट्रेडिशनल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) से चलने वाली गाड़ियों की बजाय इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. शो-रूम में लोगों की भीड़ बढ़ रही है और हर दिन EV को लेकर नई एंक्वायरी हो रही है.

Advertisement

44 फीसदी तक बढ़ी बुकिंग

इंडिया टुडे की टीम ने चंडीगढ़ और मोहाली के एक कार शोरूम का दौरा किया, जहां डीलरशिप ने बताया कि अप्रैल के मुकाबले मई में EV कारों की बुकिंग में करीब 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डीलरशिप के मुताबिक अप्रैल महीने में करीब 50 इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग हुई थी, जबकि मई में अब तक 72 कारें बुक हो चुकी हैं. डीलर का कहना है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री की फ्यूल बचाने की अपील ने लोगों का ध्यान EV की तरफ खींचा है.

शोरूम मालिकों का कहना है कि अब सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि EV गाड़ियों को लेकर लोगों की जिज्ञासा भी काफी बढ़ गई है. लोग बैटरी बैकअप, चार्जिंग खर्च, रेंज और मेंटेनेंस जैसी चीजों के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं. पहले जहां लोग सिर्फ पेट्रोल कारों के बारे में पूछते थे, वहीं अब इलेक्ट्रिक कारों को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है.

Advertisement

टू-व्हीलर EV में भी बड़ा उछाल

सिर्फ चार पहिया वाहन ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. मोहाली के एक EV टू-व्हीलर डीलर ने दावा किया कि अप्रैल के मुकाबले उनकी बिक्री में 50 से 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब कम खर्च वाले विकल्प तलाश रहे हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर व बाइक उनकी पहली पसंद बनते जा रहे हैं.

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं और सरकार EV को बढ़ावा देती रही, तो आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और तेजी से बढ़ सकती है. चंड़ीगढ़ और मोहाली जैसे शहरों में EV अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की जरूरत बनता जा रहा है.

पिछले कुछ सालों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है. वाहन पोर्टल की मानें, तो अप्रैल 2026 में कुल 2,39,025 इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं. इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और पैसेंजर व कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल हैं. पिछले साल के मुकाबले इस सेक्टर की ग्रोथ 41 फीसदी की है. अप्रैल 2025 में कुल 1,69,360 वाहन बिके थे. पिछले चार सालों की बात करें, तो ईवी सेक्टर 77,614 यूनिट्स की अप्रैल सेल से 239,025 यूनिट्स तक पहुंच गया है. यानी ग्रोथ लगातार जारी है और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का असर शोरूमों में साफ दिखता हुआ नज़र आ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement