एथर एनर्जी एक नया स्कूटर लाने की तैयारी में है. कंपनी का नया स्कूटर कम बजट में लॉन्च होगा, जो नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. कंपनी ने इस स्कूटर को पिछले साल टीज किया था. बाद में इससे जुड़े कुछ डिजाइन पेटेंट भी सामने आए थे. हाल में इस स्कूटर को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है.
इससे साफ है कि कंपनी अपने इस स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी में है. इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स के मामले में कंपनी की स्थिति बेहतर हो रही है. ब्रांड का रिज्टा स्कूटर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. अपकमिंग स्कूटर उससे कम कीमत पर लॉन्च होगा, जिससे कंपनी और ज्यादा लोगों को टार्गेट कर पाएगी.
स्पाई तस्वीरों से साफ है कि ब्रांड का अपकमिंग स्कूटर फैमिली फोकस्ड डिजाइन के साथ आएगा. स्कूटर का डिजाइन कंपनी के दिखाए कॉन्सेप्ट से काफी मेल खाता है. जैसा कंपनियां करती हैं ये स्कूटर भी टेस्टिंग के वक्त कैमोफ्लॉज से भरा हुआ था.
स्कूटर हैंडबार माउंटेड हेडलैम्प्स, फ्रंट ऐप्रन पर एलईडी डीआरएल, चंकी फ्रंट प्रोफाइल और एक पारंपरिक फ्रंट फेंडर के साथ नजर आया है. स्कूटर में फ्लैट फ्लोरबोर्ड दिया जाएगा, जो ज्यादा प्रैक्टिकल है. इसमें लंबी सिंगल सीट मिलेगी, जो रोजाना के सफर के लिए आरामदायक है.
यह भी पढ़ें: Activa को टक्कर! 90 लाख लोगों ने खरीदा 74 हजार का ये स्कूटर
स्कूटर की रियर स्टाइलिंग सिंपल और फंक्शनल है. इस स्कूटर में कंपनी ने रोजमर्रा के सफर के दौरान होने वाली चुनौतियों पर फोकस किया है, जिससे राइडर को बेहतर एक्सपीरियंस मिले. एथर के मौजूदा लाइनअप में ये स्कूटर रिज्टा से कम बजट में आएगा. जिससे कंपनी ज्यादा लोगों को टार्गेट कर पाएगी.
कंपनी ने ईएल प्लेटफॉर्म को मॉड्यूलर और कॉस्ट इफेक्टिव तौर पर डिजाइन किया गया है. इसकी वजह से एथर मल्टीपल प्रोडक्ट्स को इस प्लेटफॉर्म पर डिजाइन कर सकेगा. यानी कंपनी मल्टीपल स्कूटर्स लॉन्च कर सकेगी, जो फीचर और बैटरी साइज में अलग होंगे.
यह भी पढ़ें: बजाज ने बढ़ाई चेतक की रफ्तार, नए फीचर्स के साथ आया इलेक्ट्रिक स्कूटर
एथर ने अपने आने वाले स्कूटर के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है. कंपनी इस स्कूटर को 2kW के 5kW तक की बैटरी रेंज में लॉन्च कर सकती है. इसमें कंपनी एलएफपी बैटरी दे सकती है, जिससे कीमत कम रखते हुए भी बेहतर ड्यूरेबिलिटी ऑफर की जा सके. स्कूटर के बेस वेरिएंट में बेसिक फीचर्स पर फोकस किया जाएगा.
हायर ट्रिम में कंपनी टीएफटी डिस्प्ले दे सकती है. इसके अलावा कनेक्टिविटी और एडिशनल फीचर्स के लिए कंपनी ऑप्शनल पैकेज लॉन्च कर सकती है. लोगों को लुभाने के लिए कंपनी इसमें बैटरी-एज-ए-सर्विस भी ऑफर कर सकती है. इससे ओनरशिप कॉस्ट कम आएगी. कंपनी इस स्कूटर को फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है.
आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क