27 April 2026
By; Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में स्कूटरों की डिमांड हमेशा से रही है. मीडिल क्लास फैमिली में तो स्कूटर घर के एक सदस्य की तरह देखा जाता है.
Photo: Bajajauto.com
चाहे भारी भीड़ हो, भयंकर ट्रैफिक जाम, सिटी राइड हो या ऑफिस जाना. हर मामले में स्कूटर अपनी उपयोगिता साबित करता है.
Video: ITG
यूं तो बाजार में एक से बढ़कर एक कई मॉडल मौजूद हैं, लेकिन कुछ स्कूटरों पर देश को सबसे ज्यादा भरोसा है. एक्टिवा के बाद टीवीएस जुपिटर उनमें से एक है.
Photo: tvsmotor.com
जी हां, TVS Jupiter ले लॉन्च के बाद से ही भारतीय ग्राहकों का दिल जीता और अब इसने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
Photo: tvsmotor.com
Jupiter अब भारत में 90 लाख यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार कर चुका है. सितंबर 2013 को लॉन्च हुए इस स्कूटर के मार्च 2026 तक कुल 90,10,180 यूनिट बेचे जा चुके हैं.
Photo: tvsmotor.com
बीते फाइनेंशियल ईयर FY26 में भी इस स्कूटर के 14.63 लाख यूनिट की बिक्री की गई है. जो पिछले साल के मुकाबले 32% ज्यादा है.
Photo: tvsmotor.com
यानी हर दिन औसतन 4009 स्कूटर बिके. TVS के कुल 23 लाख स्कूटर की बिक्री में Jupiter की हिस्सेदारी 64% रही.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस जुपिटर देश के बेस्ट सेलिंग स्कूटर होंडा एक्टिवा का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी बना हुआ है. हर बार मंथली सेल्स में दोनों स्कूटरों के बीच का गैप कम हो रहा है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस जुपिटर दो इंजन ऑप्शन (110 और 125) के साथ बेचा जाता है. जिनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 73,550 रुपये और 78,100 रुपये है.
Photo: tvsmotor.com
Jupiter अब नए अपडेट्स के साथ आता है. इसमें माइक्रो-हाइब्रिड सिस्टम, 33 लीटर का बड़ा स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है.
Photo: tvsmotor.com
इसका इंजन 7.91 bhp की पावर और 9.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 82 किमी प्रति घंटा है. आमतौर पर ये 50 किमी/लीटर का माइलेज देता है.
Photo: tvsmotor.com