Advertisement

ऑटो न्यूज़

10 एयरबैग और 16 स्पीकर, 647Km की रेंज, फ्लैगशिप स्कोडा SUV की हुई एंट्री

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • 1/7

स्कोडा (Skoda) ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी पीक (Peaq) को अनवील कर दिया है. ये कार कंपनी के ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा है. स्कोडा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में ये कार टॉप पर है. कंपनी के ईवी लाइनअप की बात करें, तो इसमें एपिक, एलरॉक और एन्याक आती हैं. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 2/7

स्कोडा पीक (Skoda Peaq) का सीधा मुकाबला किआ ईवी9, हुंडई आयनिक 9 और वॉल्वो ईएक्स 90 से होगा. कंपनी इस कार को भारतीय बाजार में भी ला सकती है. ये कार तीन वेरिएंट 60, 90 और 90एक्स में आएगी. स्कोडा पीक 60 में 63kWh की बैटरी मिलेगी, जो 459KM की रेंज ऑफर करती है. इस वेरिएंट में सिंगल मोटर मिलेगा. ये रियर वील ड्राइव होगी. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 3/7

वहीं स्कोडा पीक 90 में 91kWh की बैटरी मिलेगी, जो 647 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करेगी. इसमें 286 एचपी की पावर वाला सिंगल मोटर मिलेगा. ये वेरिएंट भी रियर वील ड्राइव के साथ आएगा. टॉप वेरिएंट यानी 90एक्स में 91kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप मिलेगा. इसकी क्लेम्ड रेंज 613 किलोमीटर है. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
  • 4/7

हालांकि, स्कोडा पीक 90 एक्स में ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. ये वेरिएंट सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100Kmph की स्पीड पकड़ लेगा. वहीं पीक 90 को इस स्पीड तक पहुंचने में 7.1 सेकंड और पीक 60 को 8.6 सेकंड का वक्त लगेगा. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 5/7

199kW के डीसी चार्जर से 91kWh वाली बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज होने में 28 मिनट का वक्त लगता है. वहीं 63kWh वाली बैटरी को 27 मिनट का वक्त 160kW डीसी चार्जर से लगता है. ये कार मॉडर्न सॉलिड डिजाइन के साथ आती है. इसमें टी-शेप्ड मैट्रिक्स एलईडी लाइट्स मिलती हैं. (Photo: skoda-auto.co.in)

  • 6/7

कार में फ्लश टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं. ये कार 4,874 एमएम लंबी, 1,867 एमएम चौड़ी, 1,664 ऊंची और 2,965 एमएम वीलबेस के साथ आती है. इसमें 184 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. थ्री रो वाली इस कार में 7 लोगों के बैठने की जगह और उसके बाद भी 299 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
  • 7/7

सेफ्टी की बात करें, तो कार में 10 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे. इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, ADAS फीचर्स और ऑटो पार्क असिस्ट मिलेंगे. इसमें 13.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टू-स्पोक स्टीयरिंग वील मिलेगा. इसमें 16 सोनोस स्पीकर, डुअल वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरोमिक सनरूफ मिलेगा. (Photo: skoda-auto.co.in)

Advertisement
Advertisement