Advertisement

ऑटो न्यूज़

सिंगल चार्ज में 125KM तक चलेगी यह स्कूटी, लुक शानदार, जानें- कीमत

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • 1/6

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां इसपर फोकस कर रही हैं. अब दिल्ली बेस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी कोमाकी ने नई हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE को लॉन्च कर दिया है. KOMAKI SE का मुकाबला भारतीय बाजार में मौजूद 125 CC के पेट्रोल स्कूटर से होने वाला है. 
 

  • 2/6

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3KW BLDC इलेक्ट्रिक मोटर और डिटैचेबल लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस है. कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 100 से 125 किलोमीटर तक चलेगा. कंपनी का दावा है कि कोमाकी SE की लिथियम आयन बैटरी फुल चार्ज होने में सिर्फ 1.5 यूनिट्स बिजली की खपत होगी. दिखने में यह स्कूटर बेहद आकर्षक है. 

  • 3/6

कई हाईटेक फीचर्स से लैस कोमाकी SE स्कूटर का टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में यह स्कूटर चार कलर- गार्नेट रेड, डीप ब्लू, मेटालिक गोल्ड और जेट ब्लैक में उपलब्ध है.

Advertisement
  • 4/6

कोमाकी SE में फ्रंट स्टोरेज स्पेस दिया गया है. साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. सबसे अहम इसमें एक डेडिकेटेड क्रूज कंट्रोल स्विच दिया गया है, जो भारत में उपलब्ध दूसरे स्कूटर में नहीं है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 16 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है. 

  • 5/6

स्कूटर में एलईडी डिस्प्ले, मल्टीमीडिया कंट्रोल स्विच और इनबिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर मिलता है. साथ ही इसमें रिमोट लॉकिंग और एंटी थीफ्ट सिस्टम दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए कोमाकी में फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं.

  • 6/6

भारतीय बाजार में कोमाकी SE का मुकाबला ओकिनावा आईप्रेज प्लस, एम्पीयर मैग्नस प्रो, बीगॉस बी8, ओडिसी हॉक लाइट जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होने वाला है, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट लुक बेहद शानदार है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement