FASTag अब गाड़ियों का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है. देश भर में सफर करने के लिए ये एक जरूरी टैग है. ये टैग ऑटोमेटिक टोल पेमेंट में मदद करता है. यानी आपकी कार पर फास्टैग लगा हो, तो आप किसी भी टोल से गुजर जाइए. वहां की टोल पेमेंट आपके लिंक्ड प्रीपेड, सेविंग या करेंट अकाउंट से कट जाएगी. (Photo: ITG)
इसकी वजह से टोल पर लगने वाली लंबी लाइन्स से लोगों को निजात मिली है. जैसे ही आपके अकाउंट से पेमेंट कटती है. आपके पास एक नोटिफिकेशन एसएमएस के जरिए आ जाता है. हालांकि, फास्टैग से जुड़ी कई ऐसी बातें है, जिनके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है. (Photo: Getty Images)
एनएचएआई ने ऐनुअल पास की कीमतें 75 रुपये बढ़ा दी है. पहले ये 3000 रुपये हुआ करता था, जो 1 अप्रैल 2026 से बढ़कर 3075 रुपये हो जाएगा. ऐनुअल पास की वजह से आपको बार-बार फास्टैग रिचार्ज नहीं करना पड़ता है. ये एक साल के लिए वन टाइम पेमेंट होती है. (Photo: Getty Images)
इसका फायदा 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने तक मिलता है. ये पास सभी नॉन कमर्शियल व्हीकल्स के लिए जारी हो सकता है. ऐनुअल पास दो घंटे में एक्टिवेट होता है. इसे आप राजमार्ग यात्रा ऐप या एनएचएआई की वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं. (Photo: Getty Images)
अगर आपकी कार पर फास्टैग ठीक से नहीं लगा है, तो इसके लिए आपको डबल फीस देनी पड़ सकती है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक फास्टैग सही से ना लगे होने की वजह से टोल प्लाजा पर लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे यूजर्स जिनकी कार के विंडशील्ड पर फास्टैग ठीक से ना लगा हो, उन्हें डबल चार्ज देना पड़ सकता है. (Photo: Getty Images)
अगर नेशनल हाईवे पर कोई काम चल रहा है, तो इसकी वजह से आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी जगहों पर आपको आधा टोल टैक्स देना होगा. मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने बताया है कि अगर किसी रोड को दो लेने से चार, 6 या ज्यादा लेन में अपग्रेड किया जा रहा हो, तो कंस्ट्रक्शन के दौरान टोल टैक्स आधा देना होता है. (Photo: Getty Images)
अगर कोई गाड़ी खराब या बिना फास्टैग के किसी फीस प्लाजा में एंटर करती है, तो उसे दोगुना चार्ज देना पड़ सकता है. दोगुना चार्ज कैश पेमेंट पर देना होगा जबकि यूपीआई के जरिए पेमेंट करने पर 1.25 गुना ज्यादा पैसे देने होंगे. बेहतर होगा आप अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें, जिससे एक्स्ट्रा पेमेंट ना करनी पड़े. (Photo: Getty Images)
वहीं फास्टैग से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए आपको 1033 डायल करना होगा. राजमार्ग यात्रा ऐप एक डिजिटल ट्रैवल कंपैनियन की तरह काम करता है. इस पर आपको कई तरह की जानकारी मिलेंगी. यहां से आपको हाईवे, टोल प्लाजा, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन और मौसम का लाइव अपडेट मिलेगा. (Photo: Getty Images)