Compensation on Crop Damage: सूखा हो या अधिक बारिश, मौसम की सबसे ज्यादा मार किसानों को झेलनी पड़ती है. कहीं भारी बारिश के चलते तो कहीं भयंकर सूखे की वजह से खेतों में फसलें बर्बाद हुई हैं. इसके अलावा धान की फसल में बौनापन का रोग लगने की वजह से पंजाब और हरियाणा के किसानों को भयंकर नुकसान हुआ है. जानकारी के अभाव के कारण कुछ किसान फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं ले पाते हैं. किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार अपने फसलों के नुकसान की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने की सुविधा दे रही है.
72 घंटे के अंदर फसल पर मुआवजे के लिए करना होगा आवेदन
हरियाणा सरकार ने फसल बर्बादी पर दिए जा रहे मुआवजे को लेकर ट्वीट किया है. ट्वीट के मुताबिक, सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें. फसल को कितना नुकसान हुआ है इसका सारा ब्यौरा किसान को 72 घंटे के अंदर अपलोड करना होगा. इसके बाद पटवारी द्वारा आपके आवेदन और फसल की स्थिति की जांच की जाएगी. पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद खट्टर सरकार द्वारा मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी.
हरियाणा सरकार ने खराब फसलों के मुआवजे हेतु खोला 'ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल'
— CMO Haryana (@cmohry) September 27, 2022
अब अपनी खराब फसलों का ब्यौरा 72 घंटों के भीतर https://t.co/UynHpS16nO पर डाल सकते हैं प्रदेश के किसान pic.twitter.com/83RRaKx9EF
मुआवजे के लिए यहां करें आवेदन
>किसान सबसे पहले पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा (हरियाणा) (haryana.gov.in) पर जायें.
>होमपेज पर दिख रहे ई-फसल क्षतिपूर्ति के ऑपशन पर क्लिक करें.
>इसके बाद लॉगिन फॉर्म हरियाणा को क्लिक करें.
>यहां एमएफएमबी आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
>फसल नुकसान की जानकारी देकर संबंधित तस्वीर को अटैच करें.
>ध्यान रखें सही जानकारी के साथ-साथ फसल की साफ तस्वीर लगाएं.
>सत्यापन के बाद मुआवजे की राशि आपके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी.