scorecardresearch
 

वर्मी कंपोस्ट खरीदने पर फ्री किचन गार्डनिंग किट पाने का ऑफर, 5 जून तक उठाएं लाभ

लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (SFAC INDIA) की तरफ से वर्मी कंपोस्ट खरीदने पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है. अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जान लीजिए केंचुआ खाद यानी वर्मी कंपोस्ट को ऑनलाइन कैसे खरीदा जा सकता है.

Advertisement
X
Agriculture News
Agriculture News

आज के समय में जैविक खेती को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है. इसलिए किसान भी खेती में जैविक खाद का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. जैविक खाद अन्य केमिकल खाद के मुकाबले सस्ती होती है. जैविक खाद को बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया जाता है और इससे फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होती है.

जैविक खाद में कई तरह की खाद आती है, जिसमें वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद भी शामिल है. अगर आप वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदना चाहते हैं तो SFAC यानी Small Farmers' Agri-Business Consortium की तरफ से वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने पर ऑफर दिया जा रहा है. आप वर्मी कंपोस्ट खाद को ऑनलाइन SFAC से खरीद सकते हैं. 
 

ऐसे खरीदें केंचुआ खाद

लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (SFAC INDIA) पर वर्मी कंपोस्ट खाद को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है. इस गिफ्ट हैंपर को आप SFAC INDIA के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. इस साइट पर आपको कई तरह के प्रोडक्ट मिल जाएंगे. ऐसे में आप इस ऑफर को पाने के लिए पांच जून तक ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर पर डिलीवरी करवा सकते हैं. 

Advertisement


मुफ्त मिलेगी किचन गार्डनिंग किट

केंचुआ खाद को खरीदने पर किचन गार्डनिंग किट फ्री में दी जाएगी. आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 5 जून तक ही है. इस ऑफर के तहत कई चीजें आपको बाजार से भी सस्ते दाम में मिलेंगी. वहीं, कंपोस्ट खाद का एक किलो का पैकेट 14 प्रतिशत छूट के साथ 300 रुपये में SFAC INDIA के ऑनलाइन स्टोर पर मिल जाएगा.

वर्मी कंपोस्ट को केंचुआ खाद भी कहा जाता है. इस खाद को केंचुआ और गोबर की मदद से बनाया जाता है. वर्मी कंपोस्ट खाद को बनाने में लगभग डेढ़ महीने लगते हैं. इस खाद से वातावरण प्रदूषित नहीं होता और मिट्टी की उपजाउता भी बरकरार रहती है. केंचुआ खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेड़-पौधों का विकास तेजी से होता है और उत्पादन भी प्रचुर मात्रा में होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement