दक्षिणी लेबनान के सिडॉन जिले में स्थित ज़रारिया गांव से इजरायली हमले के बाद की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. रॉयटर्स द्वारा जारी फुटेज में गांव की कई इमारतें पूरी तरह जमींदोज नजर आ रही हैं और पूरी बस्ती मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी है. इस भीषण प्रहार के बाद सड़कों पर हर तरफ कंक्रीट और सरियों का अंबार लगा है. देखें वीडियो.