ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका की रणनीति में बदलावा दिख रहा है. ईरान द्वारा हथियार डालने से इनकार करने के बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के भीतर सशस्त्र विद्रोहियों को समर्थन देने की योजना बनाई है. इसके अतिरिक्त, वे कुर्दों की सहायता लेने पर भी विचार कर रहे हैं. इस कदम का मकसद ईरान में आंतरिक अशांति पैदा कर उसकी स्थिति कमजोर करना है. अमेरिकी प्रशासन ईरान के खिलाफ एक नया तख्तापलट प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें विद्रोहियों की भूमिका अहम होगी.