अमेरिका-इजरायल के द्वारा ईरान पर ज्वाइंट अटैक के बाद पूरी मिडिल ईस्ट जंग की चपेट में आ चुका है. दोनों तरफ से भीषण हमले लगातार जारी हैं. ईरान भी कई अरब देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है, जिससे पूरे खित्ते में टकराव बढ़ता जा रहा है. अब इस जंग में यूरोप के तीन बड़े देशों- ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की एंट्री हो गई. इन तीनों देशों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वो इस युद्ध में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का साथ देने के लिए तैयार हैं.