ईरान में अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर लखनऊ सहित कई शहरों से शोक की तस्वीरें आई हैं. ईरान का आरोप है कि 28 फरवरी को इसराइल और अमेरिका ने मिनाब शहर के हॉर्मोजगान प्रांत में एक प्राइमरी स्कूल पर हमला किया, जिसमें 160 बच्चियां मारी गईं. इस घटना के बाद जनाजे में 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया और इसराइल व अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सैकड़ों कब्रों की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि गाजा से लेकर मिनाब तक निर्दोष लोगों को मारा गया है.