अमेरिका के बदनाम करोड़पति और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के काले कारनामों की फाइल्स से एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस्लामिक दुनिया को हिला दिया है. फाइल्स में बताया गया है कि 2017 में एपस्टीन के फ्लोरिडा घर पर मक्का के काबा पर ओढ़ाए जाने वाले पवित्र किस्वा के तीन टुकड़े भेजे गए थे. किस्वा को अल्लाह की शान और करोड़ों मुसलमानों की आस्था का प्रतीक माना जाता है. ईमेल रिकॉर्ड्स में लिखा है कि इस कपड़े को करोड़ों मुसलमानों ने छुआ है और अपनी दुआएं इसमें छोड़ी हैं.