scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel War on Iran LIVE: कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान ने दागी मिसाइल, धू-धूकर जल उठा

aajtak.in | नई दिल्ली | 19 मार्च 2026, 9:12 AM IST

US-Israel-Iran War LIVE Updates: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग 19वें दिन में और तेज हो गई है. बड़े नेताओं की मौत के बाद ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है, जबकि ट्रंप ने बिना शर्त सरेंडर की चेतावनी दी है. इस बीच कतर में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सुविधाओं पर मिसाइल हमलों की जानकारी सामने आई है. इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर आग लगी और भारी नुकसान हुआ है.

ईरान-इजरायल संघर्ष तेज - खाड़ी में ड्रोन-मिसाइल हमले, जंग का दायरा बढ़ा (Photo: ITG) ईरान-इजरायल संघर्ष तेज - खाड़ी में ड्रोन-मिसाइल हमले, जंग का दायरा बढ़ा (Photo: ITG)

इजरायल-अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले को 18 दिन बीत चुके हैं. गुरुवार को मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का 19वां दिन है. ईरान के इंटेलिजेंस चीफ एसमाइल खतीब और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरी अली लरिजानी को मार गिराने से तेहरान बौखला गया है. वह लगातार खाड़ी मुल्कों में हमला कर रहा है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान को बिना किसी शर्त के हार माननी होगी - वरना कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस जंग का मकसद ईरान की नौसेना, परमाणु ठिकाने और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है. 

दूसरी ओर इजरायल की ओर से ईरान पर हमला जारी है. ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड समेत 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए गए. लेबनान में हिजबुल्लाह के इलाकों में भी बफर जोन बनाया जा रहा है.

ईरान ने "ट्रू प्रॉमिस 4" नाम के ऑपरेशन के तहत इजरायल पर खोर्रमशहर-4 मिसाइलें दागीं. इन हमलों में रामात गान में 2 लोगों की मौत हो गई और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं. UAE की तेल फील्ड और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए. ईरान ने एक मोसाद जासूस को फांसी भी दी.

मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए फॉलो करें यह LIVE BLOG

9:12 AM (51 मिनट पहले)

ईरान ने दागी इजरायल पर मिसाइल

Posted by :- Aman

आईडीएफ (इजराइल डिफेंस फोर्सेज) ने जानकारी दी है कि कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हैं. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर प्रारंभिक अलर्ट जारी किया है.

8:23 AM (एक घंटा पहले)

कतर में LNG सुविधाओं पर रॉकेट हमले

Posted by :- Aman

QatarEnergy ने जानकारी दी है कि कई LNG सुविधाओं पर रॉकेट हमले किए गए, जिससे आग लग गई और गंभीर नुकसान हुआ है. हालात को काबू में करने के लिए तुरंत आपातकालीन टीमें तैनात की गईं. इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

 

LNG
7:59 AM (2 घंटे पहले)

कतर में LNG सुविधाओं पर मिसाइल हमला

Posted by :- Aman

कतर ने जानकारी दी है कि 18 मार्च 2026 रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए हमले के बाद, जिसमें पर्ल GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) सुविधा को भारी नुकसान हुआ था. अब 19 मार्च को भी लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सुविधाओं को मिसाइल हमलों का निशाना बनाया गया. इन हमलों के कारण बड़े पैमाने पर आग लगी और अतिरिक्त भारी नुकसान हुआ है.

7:11 AM (2 घंटे पहले)

सऊदी विदेश मंत्री का कड़ा बयान, ईरान को दी चेतावनी

Posted by :- Aman

सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने कहा कि अगर ईरान यह मानता है कि खाड़ी देश जवाब देने में सक्षम नहीं हैं, तो यह उसकी बड़ी भूल है. ईरान पर भरोसा पूरी तरह टूट चुका है और मौजूदा हालात में तेहरान को साझेदार नहीं माना जा सकता.

Advertisement
6:22 AM (3 घंटे पहले)

France on Iran War: मैक्रों की अपील - ‘एनर्जी और पानी जैसे ठिकानों पर हमले तुरंत रोकें’

Posted by :- Anurag

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने आज कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों से फोन पर बात की. यह बातचीत ईरान और कतर की गैस सुविधाओं पर हुए हमलों के बाद हुई.

इनपुट: रॉयटर्स

6:17 AM (3 घंटे पहले)

Saudi Arabia on Iran War: सऊदी विदेश मंत्री बोले- जंग कब खत्म होगी, पता नहीं

Posted by :- Anurag

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने साफ कहा है कि यह जंग कब खत्म होगी. इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी सबसे बड़ी जरूरत यह है कि खाड़ी देशों पर ईरान के हमले तुरंत बंद हों.

इनपुट: रॉयटर्स

6:07 AM (3 घंटे पहले)

रियाद में बड़ी बैठक... खाड़ी देशों पर ईरानी हमलों पर अरब और मुस्लिम देश एकजुट

Posted by :- Anurag

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में गुरुवार को अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक हुई. इस बैठक का मकसद था खाड़ी देशों पर हो रहे ईरानी हमलों के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा पर मिलकर चर्चा करना. 

इनपुट: APTN

6:01 AM (4 घंटे पहले)

इजरायल का खुलासा: हिजबुल्लाह ने लेबनान से दागी ईरानी मिसाइलें

Posted by :- Anurag

इजरायली सूत्रों के मुताबिक हिजबुल्लाह ने पूर्वी लेबनान के बालबेक इलाके से फातेह-110 मिसाइलें दागी हैं. फातेह-110 ईरान की बनाई हुई मिसाइल है जो काफी सटीक निशाना लगाती है.

इनपुट: अशरफ वानी

6:00 AM (4 घंटे पहले)

UAE on Iran War: एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला... यूएई ने ईरान को चेताया, क्षेत्रीय सुरक्षा पर खतरा बताया

Posted by :- Anurag

ईरान ने UAE के हबशान गैस केंद्र और बाब तेल क्षेत्र पर हमला किया. UAE की वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया और कोई भी हताहत नहीं हुआ.

UAE के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. तेल और गैस जैसे अहम ठिकानों पर हमला पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है.

Advertisement
3:29 AM (6 घंटे पहले)

EU ने ईरान से कहा: होर्मुज खोलो, बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करो

Posted by :- Anurag

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की. इस बातचीत में तीन अहम बातें कही गईं. हार्मुज स्ट्रेट से जहाजों का सुरक्षित गुजरना यूरोप की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. ईरान तेल और गैस जैसे बुनियादी ढांचों पर हमले बंद करे. यूरोप इस रास्ते को खुला रखना चाहता है. 

इसी फोन कॉल के कुछ ही देर बाद पता चला कि ईरान ने एक यूरोपीय नागरिक को फांसी दे दी. यूरोपीय यूनियन ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है.

इनपुट: रॉयटर्स

3:05 AM (6 घंटे पहले)

Israel attacks on Iran: इजरायल ने पहली बार उत्तरी ईरान पर हमला किया

Posted by :- Anurag

इजरायली सेना ने बताया है कि उसने पहली बार ईरान के उत्तरी हिस्से में ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. 

इनपुट: रॉयटर्स
 

1:58 AM (8 घंटे पहले)

Gulf Tensions: कतर ने ईरानी दूतावास के सैन्य अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश दिया

Posted by :- Anurag

कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारी को "पर्सोना नॉन ग्राटा" घोषित कर दिया है. यानी उन्हें अब कतर में रहने की इजाजत नहीं है. कतर ने इन अधिकारी को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है.

इनपुट: रॉयटर्स

1:33 AM (8 घंटे पहले)

US-Iran War: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमला, भारी नुकसान

Posted by :- Anurag

कतर एनर्जी ने खुद पुष्टि की है कि कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमले हुए हैं. यह कतर का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल और एनर्जी का सेंटर है. 

हमले के बाद वहां आग लग गई. आग बुझाने वाली टीमें फौरन पहुंच गईं. कंपनी ने माना कि काफी नुकसान हुआ है. अच्छी बात यह है कि अभी तक कोई भी नहीं मरा और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं. 

 

1:14 AM (8 घंटे पहले)

इजरायल का बड़ा दावा: ईरान समर्थित "इमाम हुसैन डिवीजन" के नए कमांडर को भी मार गिराया

Posted by :- Anurag

इजरायल ने दावा किया है कि उन्होंने इमाम हुसैन डिवीजन के कमांडर हसन अली मरवान को मार गिराया गया है. खास बात यह है कि मरवान को उनके पूर्ववर्ती कमांडर की मौत के महज एक हफ्ते के भीतर ही कमान सौंपी गई थी और अब वे भी खत्म कर दिए गए. 


 

Advertisement
12:51 AM (9 घंटे पहले)

ईरान के विदेश मंत्री की चेतावनी: हर कार्रवाई का जवाब जरूर मिलेगा

Posted by :- Anurag

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि इजरायल जो आतंकी तरीके अपना रहा है, उसे लेकर उसे कोई परवाह नहीं कि दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा. लेकिन उन्होंने दुनिया के बाकी देशों को भी चेताया कि वे इसे नजरअंदाज न करें. उन्होंने साफ कहा, "हर कार्रवाई का जवाब होता है और हमेशा होगा."


 

Advertisement
Advertisement