scorecardresearch
 

US: म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, ऐसे बचाई लोगों ने जान..VIDEO

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो डाले जिनसे हमले के मंजर को समझा जा सकता है. लोग नीचे लेटकर अपनी जान बचा रहे थे. सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे ही वीडियोज़ और मंजर को देखें...

Advertisement
X
गोलीबारी में घायल को ले जाते लोग
गोलीबारी में घायल को ले जाते लोग

अमेरिका के लास वेगास में सोमवार सुबह कसीनो में फायरिंग हुई. अंधाधुंध फायरिंग में अभी तक 20 लोगों की मौत हो गई है, लगभग 100 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है. मांडले बे रिसॉर्ट में हुई इस फायरिंग के बाद आस-पास अफरातफरी मच गई. हमले के बाद वहां मौजूद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो डाले जिनसे हमले के मंजर को समझा जा सकता है. लोग नीचे लेटकर अपनी जान बचा रहे थे. सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे ही वीडियोज़ और मंजर को देखें...

पुलिस के दर्जनों वाहन लास वेगास स्ट्रिप पर मौजूद है और रूट 91 हार्वेस्ट फेस्टिवल के पास सर्च अभियान चल रहा है. कंसर्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग के शॉट्स मांडले बे होटल एंड कसीनो के ऊपरी फ्लोर से कंट्री म्यूजिकल के चारों तरफ आ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह ऑटोमैटिक बंदूक की आवाज थी.

Advertisement

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कंसर्ट वेन्यू पर गोलियों की बौछार हो रही थी. लोग इधर उधर भाग रहे थे. उनमें से कुछ लोग ट्रोपिकाना होटल-कसीनो के बेसमेंट में छिप गए. घटनास्थल पर पहुंची के कुछ ऑफिसर ने अपनी गाड़ियों के पीछे से निशाना साधा, तो कुछ हथियारों के साथ मांडले बे होटल और कसीनो की तरफ बढ़े. फायरिंग की सूचना के बाद लास वेगास स्ट्रिप और इंटरस्टेट 15 के ज्यादातर हिस्से को बंद करा दिया गया.

स्थानीय प्रशासन ने मैकैरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना के वक्त जेसोन एल्डिन परफॉर्म कर रहे थे.

 

Advertisement
Advertisement