scorecardresearch
 

‘जॉन बोल्टन ने बहुत बड़ी गलती की’, ट्रंप ने बताया अपने NSA को क्यों हटाया

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार की देर रात अपने NSA जॉन बोल्टन को बर्खास्त कर दिया. ट्रंप ने दो ट्वीट कर उन्हें बर्खास्त किया, जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मची. वाइट हाउस में बुधवार को जब डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात करने आए तो उन्होंने अपने फैसले के पीछे के कारण को बताया.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जॉन बोल्टन (फोटो: AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जॉन बोल्टन (फोटो: AP)

  • जॉन बोल्टन पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान
  • कहा- बतौर NSA बोल्टन ने की बड़ी गलती
  • ट्वीट कर ट्रंप ने किया था बोल्टन को बर्खास्त

ट्वीट कर अपने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) को हटाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अपने फैसले का बचाव किया है. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जॉन बोल्टन ने बतौर NSA कई ऐसी गलतियां की हैं, जिसकी वजह से उन्हें हटाना पड़ा. ट्रंप ने ये भी कहा कि वह प्रशासन से अलग हटकर अपनी लीक पर चल रहे थे.

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार की देर रात अपने NSA जॉन बोल्टन को बर्खास्त कर दिया. ट्रंप ने दो ट्वीट कर उन्हें बर्खास्त किया, जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मची. वाइट हाउस में बुधवार को जब डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात करने आए तो उन्होंने अपने फैसले के पीछे के कारण को बताया.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब उन्होंने (जॉन बोल्टन) किम जोंग उन के लिए लीबियन मॉडल की बात की, वह बिल्कुल गलत था. आपको सोचना चाहिए कि तब गद्दाफी के साथ क्या हुआ था, ऐसे में ये बयान बिल्कुल भी ठीक नहीं था. वह मेरे पसंदीदा सहयोगियों में से एक थे, लेकिन उन्होंने कई बड़ी गलतियां की थीं.

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के मामले में भी जॉन बोल्टन ने बड़ी गलती की, वो लीक से हटकर काम कर रहे थे. वो बहुत सख्त व्यक्तित्व वाले हैं, वो भी इतने सख्त कि हमें इराक तक जाना पड़ा. वह उन लोगों से बिल्कुल भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिनपर मैं विश्वास करता था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं वैसे ही देश चलाऊंगा, जैसे मैं चलाना चाहता हूं. एक बार फिर हमें दुनिया में सम्मान मिलने लगा है.

जॉन बोल्टन: वो सनकी नौकरशाह, जिसका बस चले तो दुनिया में जंग छिड़वा दे

आपको बता दें कि जॉन बोल्टन डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) थे, इससे पहले भी दो NSA को डोनाल्ड ट्रंप ने हटा दिया था. जॉन बोल्टन की नॉर्थ कोरिया, ईरान, रूस जैसे देशों को लेकर काफी सख्त नीति थी.

गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान के साथ अमेरिका की परमाणु डील टूट गई, नॉर्थ कोरिया के साथ हो रही बातचीत भी रद्द हो गई, चीन के साथ ट्रेड वॉर चल रही है और दूसरी ओर अफगानिस्तान में भी तालिबान के साथ शांति वार्ता पर ग्रहण लग गया है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से इन सभी बातों के लिए जॉन बोल्टन की सख्त नीतियों को जिम्मेदार बताया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement