scorecardresearch
 

'यूरेनियम अमेरिका को सौंपे या फिर...', राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को दो टूक

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंप देना चाहिए ताकि उसे नष्ट किया जा सके. उन्होंने कहा कि यूरेनियम को या तो अमेरिका ले जाकर खत्म किया जाए या अंतरराष्ट्रीय निगरानी में किसी तय स्थान पर नष्ट किया जाए. उनका यह बयान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच आया है.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं. (File Photo- REUTERS)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लगातार चेतावनी दे रहे हैं. (File Photo- REUTERS)

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर चल रही चर्चा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी इस मांग को दोहराया कि ईरान को अपने पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम का पूरा भंडार नष्ट करने के लिए अमेरिका को सौंप देना चाहिए. ट्रंप ने साफ किया कि इसको या तो ईरान से बाहर ले जाया जाए या फिर किसी तय स्थान पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में पूरी तरह नष्ट किया जाए.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, 'एनरिच्ड यूरेनियम (न्यूक्लियर डस्ट) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाना चाहिए ताकि उसे यहां लाकर नष्ट किया जा सके, या फिर अधिक बेहतर विकल्प यह होगा कि ईरान के साथ मिलकर और आपसी समन्वय से इसे वहीं (ईरान में) या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर नष्ट किया जाए.'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि यूरेनियम को नष्ट करने की इस पूरी प्रक्रिया और घटनाक्रम के दौरान परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समकक्ष किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था को गवाह के रूप में वहां मौजूद होना चाहिए.

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिका और पश्चिमी देशों को लंबे समय से चिंता रही है कि ईरान यूरेनियम एनरिचमेंट के जरिए परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है. हालांकि ईरान लगातार यह कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और उसका मकसद केवल ऊर्जा और वैज्ञानिक अनुसंधान है.

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) पहले भी ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को लेकर चिंता जता चुकी है. रिपोर्टों के मुताबिक ईरान के पास बड़ी मात्रा में ऐसा यूरेनियम मौजूद है जिसे उच्च स्तर तक एनरिच्ड किया गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यूरेनियम को 90 प्रतिशत तक एनरिच्ड किया जाए तो उसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement