scorecardresearch
 

कोरोना का कहर, श्रीलंका में 4000 नौसेना कर्मियों को किया गया क्वारनटीन

श्रीलंका में कोरोना वायरस के ताजे मामले उस समय सामने आए हैं, जब वहां की सरकार सोमवार को देशव्यापी कर्फ्यू हटाने का फैसला लेने वाली थी. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए श्रीलंका में 20 मार्च से कर्फ्यू लागू है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)
सांकेतिक तस्वीर (Courtesy- PTI)

  • श्रीलंका में पिछले दो दिन में 60 नौसेना कर्मी पाए गए पॉजिटिव
  • दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 28 लाख पार

चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में पैर पसार लिया है. भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अब श्रीलंका में करीब 4000 नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को क्वारनटीन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दिन में श्रीलंका में 60 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है.

श्रीलंका के अखबार डेली न्यूज ने आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शावेंद्र सिल्वा के हवाले से बताया कि वेलिसारा सेना कैंप में शुक्रवार को 30 नौसेना कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद शनिवार को भी 30 नौसेना कर्मियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई. फिर करीब 4000 नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को नौसेना कैंप में ही क्वारनटीन करने का फैसला लिया गया.

Advertisement

श्रीलंका में कोरोना वायरस के ताजे मामले उस समय सामने आए हैं, जब वहां की सरकार सोमवार को देशव्यापी कर्फ्यू हटाने का फैसला लेने वाली थी. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए श्रीलंका में 20 मार्च से कर्फ्यू लागू है. श्रीलंका में अब तक कोरोना वायरस के 420 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 28 लाख 26 हजार 900 से ज्यादा पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 97 हजार 870 से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं. इस घातक वायरस की सबसे ज्यादा चपेट में अमेरिका है. वहां कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 9 लाख 5 हजार से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें 51 हजार 900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

अमेरिका के बाद मौत के मामले में इटली का नंबर आता है, जहां 25 हजार 960 लोगों की जान जा चुकी है. इसके बाद स्पेन का नंबर आता है, जहां 22 हजार 500 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

Advertisement
Advertisement