scorecardresearch
 

बांग्लादेश में खेल शुरू... देश छोड़कर गए मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक, लगे हैं करप्शन के आरोप

बांग्लादेश में चुनावी नतीजों की सरगर्मी के बीच एक नया खुलासा हुआ है. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक फैज अहमद तैयब अचानक देश छोड़कर चले गए हैं. उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. फैज अहमद तैयब की रवानगी को 'सेफ एग्जिट' बताया जा रहा है.

Advertisement
X
मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो जाएगा. (Photo: Reuters)
मोहम्मद यूनुस का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो जाएगा. (Photo: Reuters)

बांग्लादेश में चुनाव नतीजे आने के बाद कुछ असामान्य सा हो रहा है. बांग्लादेश में यूनुस प्रशासन के एक बड़े अधिकारी चुनाव खत्म होते ही देश छोड़कर चले गए हैं. इसे लेकर बांग्लादेश में तरह तरह के कयास लगाए जा रहा है. पिछले दो दिनों से इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं. फैज अहमद तैयब बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के विशेष सहायक थे. फैज, डाक, दूरसंचार और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के इंचार्ज थे. 

माना जा रहा है कि फैज अहमद तैयब चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की ओर से एक समन भेजे जाने के बाद देश छोड़कर चले गए.

बांग्लादेश के अखबर प्रथम आलो ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार रात को जब उनके व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया गया तो फैज अहमद तैयब ने कॉल काट दिया. बाद में उन्होंने एक टेक्स्ट मैसेज में लिखा, “मैंने 9 और 10 तारीख को ऑफिस से छुट्टी ली थी. मिनिस्ट्री ने मुझे फॉर्मली विदाई दे दी है.”

शनिवार को बांग्लादेश से निकले 

उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वे देश छोड़कर चले गए हैं. हालांकि उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि वे शनिवार को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बांग्लादेश से चले गए. 

मोहम्मद यूनुस के सलाहकार फैज अहमद तैयब.

फैज अहमद तैयब के अचानक बांग्लादेश छोड़ने पर स्थिति साफ करते हुए पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन ने कहा कि ICT और टेलीकम्युनिकेशन के चीफ एडवाइजर के स्पेशल असिस्टेंट फैज अहमद तैयब अपनी सरकारी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद नीदरलैंड्स में अपने परिवार के पास लौट गए हैं. 

Advertisement

उनकी जिम्मेदारी खत्म हो गई है

सैयदा रिजवाना हसन ने कहा, "अब उनकी राज्य की जिम्मेदारी खत्म हो गई है, वह अपने परिवार के पास लौट आए हैं. अगर आप पर विवाद पैदा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वह फिर से देश लौटेंगे."

रिजवाना ने इतना जरूर कहा कि टेलिकम्युनिकेशन सेक्टर में तैयब के सुधार के प्रयासों से कई लोग नाराज हो सकते हैं, और वे कह रहे हैं कि वह चुपके से चले गए. रिजवाना ने कहा कि देश में एक ग्रुप है जो हर चीज में ड्रामा करने, एक्साइटमेंट पैदा करने की कोशिश करता है. यह उसी की एक कोशिश है. इसका असलियत से कोई लेना-देना नहीं है."

पहला सेफ एग्जिट

वही बीबीसी ने कहा है कि अंतरिम सरकार में किसी के लिए यह 'पहला सेफ एग्जिट' है. 

इससे पहले जिस मंत्रालय में फैज अहमद तैयब काम करते हैं उस मंत्रालय में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कई आरोप लग चुके हैं. अब अचानक देश छोड़कर चले जाने से भी आरोप लग रहे हैं. 

फैज अहमद तैयब ने बीबीसी बांग्ला से कहा कि कानून और पॉलिसियों में बदलाव के कारण कुछ एलिमेंट, माफिया और तस्कर उनके पीछे पड़े हैं. 
तैयाब यह बात अनियमितताओं के आरोपों के जवाब में पहले भी कह चुके हैं. 

Advertisement

फैज अहमद तैयब को पिछले साल कथित करप्शन में डूबे एक प्रोजेक्ट को जारी रखने के लिए एंटी करप्शन कमीशन को चिट्ठी भेजने पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. 

तब उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि अगर वे ऐसा कदम नहीं उठाते तो देश को देश को 600 करोड़ टका का नुकसान होता.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement