UP विधानसभा बजट सत्र आज से शुरु है, और इसी के साथ समाजवादी पार्टी के विधायकों ने यूपी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी खोल दी है. विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के सामने भारी प्रदर्शन कर कई मुद्दे जैसे मणिकर्णिका घाट और SIR पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार का बजट केवल दिखावा है.