उत्तर प्रदेश में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा दस साल पुराना विवाद सुप्रीम कोर्ट में आज की गई सुनवाई से खत्म होने के करीब पहुंच गया है. इस मामले में रिजर्व सूची में शामिल अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में अभ्यर्थियों के वकील राकेश मिश्र ने विस्तृत तरीके से अपना पक्ष रखा, जिससे यह उम्मीद जगी है कि लंबे समय से अटके विवाद को न्यायालय की पहल से जल्द समाधान मिल सकता है. यह सुनवाई पूरे भर्ती प्रक्रिया में हुई विवादित परिस्थितियों को सुलझाने में निर्णायक साबित हो सकती है.