उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है. शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग रविवार को संभल पहुंची है. प्रशासन ने मस्जिद के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया है ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके.