scorecardresearch
 
Advertisement

ओवैसी का यूपी प्लान, भड़क उठी समाजवादी पार्टी, किसके साथ जाएंगे मुस्लिम वोटर ?

ओवैसी का यूपी प्लान, भड़क उठी समाजवादी पार्टी, किसके साथ जाएंगे मुस्लिम वोटर ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य की राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. राजनीतिक गलियारों में एआईएमआईएम और बसपा के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. माना जा रहा है कि दोनों दल दलित और मुस्लिम वोटों को एक मंच पर लाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं. हालांकि गठबंधन को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आगामी चुनावों से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों ने समाजवादी पार्टी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है क्योंकि यूपी के मुस्लिम पारंपरिक तौर पर समाजवादी पार्टी के वोटर माने जाते हैं.

Advertisement
Advertisement