scorecardresearch
 

'यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा...', शोहदों को सीएम योगी की चेतावनी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे. रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में उन्होंने विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके बाद जनसमूह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है. अगर, किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे.

Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो).
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो).

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर पहुंचे. विकास और जनकल्याण के लिए कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है. कानून को बंधक बनाकर व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करने की इजाजत किसी को नहीं है. कानून सुरक्षा के लिए है. अगर, किसी ने बहन-बेटी के साथ छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर उस शोहदे का इंतजार यमराज कर रहे होंगे. उसे यमराज के यहां भेजने से कोई रोक नहीं पाएगा. हमें सुरक्षा का बेहरीन वातावरण देना होगा. 

दरअसल, सीएम योगी मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार विकास, लोक कल्याण और बिना भेदभाव सभी लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित और समर्पित है. सरकार के साथ अगर नागरिक भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो विकास कार्यों में बैरियर बनने वाले अपने आप बेनकाब हो जाएंगे. 

'विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी'

सीएम ने कहा कि विकास में बैरियर बनने वालों को बेनकाब करने का काम सरकार तेजी से कर रही है. विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी को मानक और गुणवत्ता के साथ विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होना होगा. विकास ही गोरखपुर और उत्तर प्रदेश की पहचान है. छह साल पहले प्रदेश में गोरखपुर की और देश में उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा क्या थी. विकास की क्या स्थिति थी, ये सबको पता है.

Advertisement

'जम्मू-कश्मीर से बेहतरीन झील गोरखपुर में है'

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में छह साल में उत्तर प्रदेश और गोरखपुर ने विकास से अपनी नई पहचान बनाई है. प्रदेश की पहचान देश में विकास, सुशासन और बेहतरीन कानून व्यवस्था की है. दशकों से लंबित परियोजनाएं पूरी हो रही हैं. 

कहा कि जम्मू-कश्मीर से बेहतरीन झील गोरखपुर में है. गोरखपुर विकास की एक नई सोच दे रहा है. आज जिस रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम हो रहा है, उस पर छह साल पहले कब्जा हो रहा था. गोरखपुर से 14 फ्लाइट की सुविधा है. ऐसा नहीं होता तो आज बारिश के चलते लखनऊ से यहां आना संभव नहीं हो पाता. 

'उद्योग के केंद्र के रूप में आगे बढ़ा गोरखपुर'
 
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हो रहे औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि गोरखपुर नए निवेश और नए उद्योग के केंद्र के रूप में भी आगे बढ़ा है. हर बार गीडा में एक नई फैक्ट्री का उद्घाटन करके जाता हूं. हर फैक्ट्री दो से ढाई हजार लोगों के रोजगार का माध्यम बनती है. सीएम प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement