scorecardresearch
 

कॉलेज की दोस्ती, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग... लड़की के साथ फैमिली को भी दे रहा था धमकी

बिजनौर में धामपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली स्थानीय छात्रा के साथ उसी कॉलेज का छात्र हर्षदीप ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेल रहा था. आरोप है कि पहले हर्षदीप लड़की और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रहा था.

Advertisement
X
ब्लैकमेल करने वाला छात्र गिरफ्तार
ब्लैकमेल करने वाला छात्र गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग, शारीरिक संबंध और ब्लैकमेलिंग के कई मामले आते रहते हैं.  कई मामलों में तो हत्या तक की बात सामने आती है. हाल में ऐसा ही एक केस सामने आया है.

यहां उत्तर प्रदेश में बिजनौर में धामपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली स्थानीय छात्रा के साथ उसी कॉलेज का छात्र हर्षदीप ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल खेल रहा था. आरोप है कि पहले हर्षदीप ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे विश्वास में लेकर उसके साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिए. 

वह इतने पर नहीं रुका बल्कि उसने छात्रा की अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी खींच लीं. इन्हीं तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर वह लगातार छात्रा का यौन शोषण करता रहा. जब उसने शोषण के साथ साथ छात्रा से पैसे भी मांगने शुरू कर दिए तो वह परेशान हो गई और उसने पूरी कहानी घर वालों को बताई.
  
इसके बाद घर वालों के भी होश उड़ गए. उन्होंने घर की इज्जत को छुपाते हुए छात्र हर्षदीप को समझने और उस बेटी की अश्लील वीडियो डिलीट करने की बात की तो उसने परिवार के लोगों को ही धमकाना शुरू कर दिया.  वह उल्टा वीडियो डिलीट करने के बदले उनसे रूपयों की मांग करने लगा.  

Advertisement

आखिर में मजबूर होकर छात्रा के पिता ने धामपुर थाने में बेटी को ब्लैकमेल करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने और उसके वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी छात्र हर्षदीप को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से मोबाइल में अन्य चीज बरामद करते हुए उसे अब जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement