लखनऊ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के शताब्दी समारोह में शामिल होने पर कांग्रेस की छात्र यूनिटों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचते ही छात्रों ने 'गो बैक मोहन भागवत' और 'गो बैक' के नारे लगाए, जिससे हंगामा मच गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है.
जानकारी के अनुसार, मोहन भागवत संघ की शताब्दी समारोह के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे थे. उनके आने से पहले ही एनएसयूआई (NSUI), यूथ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के जुड़े छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया.
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिस से भिड़ंत की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारी मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस और NSUI के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में फोर्स तैनात की थी.