scorecardresearch
 

डीडीयू जंक्शन पर युवक से मिले 53 लाख रुपये, 500 की गड्डियां देखकर GRP के जवान हुए हैरान

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके बैग में नोटों की गड्डियां थीं. पुलिस के अनुसार, यह रुपये ज्वेलरी हवाला का है, जिसे बनारस से कोलकाता ले जाया जा रहा था. 

Advertisement
X
पुलिस ने युवक को रेलवे स्टेशन पर नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा
पुलिस ने युवक को रेलवे स्टेशन पर नोटों की गड्डियों के साथ पकड़ा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन की जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 53 लाख रुपये की नकदी मिली है. पुलिस के अनुसार, यह रुपये ज्वेलरी हवाला का है, जिसे बनारस से कोलकाता ले जाया जा रहा था. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सुशांत मंडल है. वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का रहने वाला है. युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रावाई की जाएगी. युवक ने 500-500 के नोटों की गड्डियों को खाकी रंग के पेपर में पैक किया था. ऐसा इसलिए ताकि पहली नजर में लोगों को यह लगे कि इसमें किताबें या पेपर के पैकेट रखे हुए हैं.

पुलिस को हवाला के रुपये इधर-उधर करने की आशंका
पुलिस को हवाला के रुपये इधर-उधर करने की आशंका

रेलवे स्टेशन पर युवक के पास मिले 53 लाख रुपये

पुलिस ने जब इन पैकेट्स को खोला, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं. बैग में दर्जनों पैकेट थे, जिनमें 500-500 के नोटों की गड्डियां छुपाई हुईं थीं. इनमें एक-दो गड्डियां 200 और 100 रुपये की भी थी. पुलिस ने जब नोटों को गिनना शुरू किया, तो उसमें 53 लाख 68 हजार रुपये निकले. 

Advertisement

इस मामले पर जीआरपी के डिप्टी एसपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी.

पुलिस के अनुसार हवाला का पैसा इधर-उधर किया जा रहा था

प्लेटफार्म नंबर एक दो पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया. उसे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुशांत मंडल निवासी मिदनापुर पश्चिम बंगाल बताया. उसके पिट्ठू बैग की चेकिंग की गई, तो उसमें से 53 लाख 68 हजार रुपये बरामद हुए. आरोपी से इन रुपयों को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
Advertisement