scorecardresearch
 

नोएडा में कार बेकाबू होकर नाले में गिरी, देखें Video

नोएडा के सेक्टर 70 में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार को सुरक्षित बाहर निकाला.

Advertisement
X
नोएडा के सेक्टर 70 की है घटना (Photo: ITG)
नोएडा के सेक्टर 70 की है घटना (Photo: ITG)

नोएडा के थाना फेज 3 क्षेत्र के सेक्टर 70 बसई गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. घटना के वक्त ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके शराब लेने गया था, तभी कार अचानक खिसककर नाले में आधी घुस गई. घटना की जानकारी मिलने पर फेज 3 थाने की पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को नाले से बाहर निकाला. 

स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर ने गाड़ी को सुरक्षित निकाला और इस पूरी घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. 

नोएडा पुलिस के मुताबिक, कार को नाले से हटा लिया गया है और मामले में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ड्राइवर की चूक 

यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ड्राइवर ने बसई गांव के पास कार खड़ी की और शराब लेने चला गया. इसी दौरान कार ढलान या अन्य कारण से खिसकी और नाले में जा घुसी. राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा-प्रशांत किशोर फर्जी चैट केस: बंगाल पुलिस की नोएडा में दबिश, आरोपी फरार

प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल

Advertisement

इस घटना ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, नाला किसी भी तरह से ढका हुआ (कवर) नहीं था. खुले नाले की वजह से यहां अक्सर बड़े हादसे का डर बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नाला ढका होता, तो शायद कार इस तरह अंदर नहीं जाती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement