scorecardresearch
 

मुस्लिम लड़की से प्यार, फिर ब्रेकअप... बहन को 40 बार चाकू मारने वाले हार्दिक के मामले में नया खुलासा

मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा की चाकू से 40 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी और मां नीलिमा पर भी हमला किया. नीलिमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक का सोशल मीडिया के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तनाव में रहने लगा और मां-बहन को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा.

Advertisement
X
भाई ने बहन दीप शिखा की हत्या कर दी थी. Photo ITG
भाई ने बहन दीप शिखा की हत्या कर दी थी. Photo ITG

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में रहने वाली नीलिमा ने जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए अपने दोनों बच्चों की परवरिश की थी. कई साल पहले उनका अपने पति से अलगाव हो गया था, जिसके बाद बेटे हार्दिक और बेटी दीप शिखा की जिम्मेदारी उन्होंने अकेले ही संभाली. नीलिमा खुद एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थीं और मेहनत करके दोनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया. बेटा हार्दिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर गूगल में नौकरी करने लगा, जबकि बेटी दीप शिखा भी आईटी क्षेत्र में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर रही थी. सब कुछ सामान्य और खुशहाल लग रहा था, लेकिन होली के अगले दिन इस परिवार में जो हुआ, उसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया.

40 से ज्यादा बार चाकू से वार
आज नीलिमा अस्पताल के बिस्तर पर हैं और उनकी दुनिया पूरी तरह उजड़ चुकी है. जिस बेटे को उन्होंने बड़े अरमानों से पाला, उसी ने उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उन पर भी हमला कर दिया. घटना के मुताबिक, होली के अगले दिन हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि उसने 40 से ज्यादा बार चाकू से वार किए, जिससे दीप शिखा की मौके पर ही मौत हो गई.

बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां को लेने उनके ऑफिस पहुंचा. उसने मां से कहा कि वह उन्हें घर पर एक सरप्राइज दिखाना चाहता है. मां जैसे ही घर पहुंचीं और खून से लथपथ बेटी का शव देखा, तभी हार्दिक ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, पड़ोसियों की मदद और समय पर इलाज मिलने से नीलिमा की जान बच गई, लेकिन उनकी जिंदगी पल भर में तबाह हो गई. बेटी इस दुनिया से चली गई और बेटा अब जेल की सलाखों के पीछे है.

Advertisement

प्रेम प्रसंग का मामला
इस सनसनीखेज वारदात की जांच में एक प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है. पुलिस के अनुसार, हार्दिक का संपर्क पुणे की एक मुस्लिम युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुआ था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और हार्दिक उससे शादी करना चाहता था. युवती मुस्लिम समुदाय से थी. हालांकि कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. बताया जा रहा है कि इस ब्रेकअप के बाद हार्दिक गहरे तनाव में रहने लगा था और उसका व्यवहार भी बदल गया था.

मां और बहन पर करने लगा शक
नीलिमा का कहना है कि बेटे को लगने लगा था कि उसका रिश्ता मां और बहन की वजह से टूटा है. इसी कारण वह उनसे नाराज रहने लगा था और छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा करने लगा था. पुलिस जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन दीप शिखा घर पर अकेली थी. इसी दौरान हार्दिक रसोई में गया, वहां से बड़ा चाकू उठाया और अचानक बहन पर हमला कर दिया.

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
पुलिस पूछताछ में हार्दिक ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी उस लड़की से बातचीत शुरू हुई थी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे. लेकिन करीब सात महीने पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. इस घटना के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था. उसने पुलिस को बताया कि मां और बहन उसे समझाने की कोशिश करती थीं, लेकिन उसे अचानक गुस्सा आ गया. उसी गुस्से में उसने रसोई से चाकू उठाया और बहन पर हमला कर दिया, फिर मां को भी मारने की कोशिश की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement