scorecardresearch
 

'जब देखो तब बातचीत...', मंगेतर से फोन पर बात करने से मां ने रोका तो युवती ने दे दी जान

कौशांबी में एक युवती ने सुसाइड कर लिया था. उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने होने वाले मंगेतर से फोन पर बात करने से मना कर दिया था. सबसे बड़ी बात युवती के सुसाइड की खबर परिजनों ने पुलिस को भी नहीं दी और चुपके से अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे थे.

Advertisement
X
कौशाम्बी में युवती ने किया सुसाइड. (Photo: Akhilesh Kumar/ITG)
कौशाम्बी में युवती ने किया सुसाइड. (Photo: Akhilesh Kumar/ITG)

यूपी के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां शादी तय होने के बाद मंगेतर से फोन पर बातचीत कर रही युवती को उसकी मां ने मना कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं परिजन पुलिस के डर से शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र के बहरीपुर गांव का है. जानकारी के मुताबिक मुन्ना सरोज ने अपनी 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सरोज की शादी तय की थी, जो इसी साल नवंबर में होनी थी. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी अपने होने वाले पति से फोन पर बातचीत करती थी. इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे बातचीत करने से मना कर दिया. मां की रोक-टोक से नाराज होकर लक्ष्मी ने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें: कौशांबी: हाइवे पर डीजल टैंकर में टक्कर, सड़क पर बहने लगा तेल, लूटने की मची होड़

इसके बाद परिजन पुलिस के डर से शव को जल्दी में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना सैनी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Advertisement

मामले में सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली. वैसे ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement