scorecardresearch
 

कानपुर: घर से लापता हुई लड़की, गेहूं के खेत में दफन मिली

कानपुर में एक 11 साल की लड़की लापता हो गई थी. जिसका शव घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गड्ढे में दफन मिला. लड़की के शरीर पर यौन उत्पीड़न के निशान भी मिले हैं.

Advertisement
X
लापता बच्ची दफन मिली. (Photo: Representational )
लापता बच्ची दफन मिली. (Photo: Representational )

कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 11 साल की लापता एक लड़की गेहूं के खेत में दफन मिली. उसके शरीर पर यौन उत्पीड़न के निशान भी मिले हैं. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस के मुताबिक परिवार वालों ने इस अपराध के लिए एक पड़ोसी पर आरोप लगाया है. जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली यह छात्रा सोमवार दोपहर अपनी बड़ी बहन के साथ बकरियां चराने गई थी. उसकी बहन, जो कुछ काम से थोड़ी देर के लिए घर लौटी थी.  वहीं जब वापस खेत गई तो उसे वह लड़की नहीं मिली. इसके बाद परिवार वालों और गांव वालों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती, न्यू ईयर और माउंट आबू में पार्टी... नाबालिग से रेप, तीन महीने बाद वायरल हुआ वीडियो

घर से 500 मीटर दूर मिला शव

काफी देर के सर्च अभियान के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने बिधनू पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने भी रात भर तलाशी अभियान चलाया और वह नहीं मिली. इसी बीच मंगलवार को उसका शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर ज़मीन में दबा हुआ मिला. कुछ गांव वालों ने गेहूं के खेत में ज़मीन को ताज़ा खुदा हुआ देखा और उस जगह को खोदा, तो शव बरामद हुआ.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव बिना कपड़ों के मिला और उस पर चोट के कई निशान थे. शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि नाखून के अंश और DNA सैंपल जैसे फॉरेंसिक सबूतों को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है.

डीसीपी ने क्या कहा? 

पुलिस को उस पड़ोसी के घर से मिट्टी लगे कपड़े भी मिले हैं, जिसे उन्होंने हिरासत में लिया है. इन कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया है. गुस्साए गांव वालों ने कुछ देर के लिए पुलिस को शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से रोक दिया और तुरंत इंसाफ की मांग की. एसीपी विपिन टाडा ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए DCP दीपेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में कई टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement