scorecardresearch
 

'मार, जान से मार दे इसको...', सड़क पर भिड़े दो युवक, पत्थर उठाए उकसाती रही महिला   

झांसी के इलाइट चौराहे पर बीच सड़क दो युवकों के बीच हुई मारपीट और एक महिला के उकसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाथ में पत्थर लेकर महिला युवकों को जान से मारने के लिए उकसाती दिखाई दी, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

Advertisement
X
सड़क पर भिड़े दो युवक, पत्थर लिए उकसाती रही महिला (Photo: itg)
सड़क पर भिड़े दो युवक, पत्थर लिए उकसाती रही महिला (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीच सड़क दो युवकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और एक महिला हाथ में पत्थर लेकर उन्हें उकसाती नजर आई. लहंगा चोली पहने महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी- 'मार… जान से मार दे.' यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई और ज्यादातर लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हाथ में पत्थर लिए खड़ी है महिला

करीब 15 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक महिला हाथ में पत्थर लिए खड़ी है और उसके साथ मौजूद युवक एक-दूसरे से हाथापाई कर रहे हैं. महिला गाली-गलौज करते हुए उन्हें उकसा रही है. इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की.

बताया जा रहा है कि यह घटना झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाइट चौराहे की है, जो शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में गिना जाता है.  ऐसे स्थान पर इस तरह की मारपीट ने लोगों को हैरान कर दिया.

आर्केस्ट्रा में काम करते हैं आरोपी

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. मामले की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला समेत झगड़े में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

Advertisement

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मौके से महिला और उसके साथियों को पकड़ लिया है. पूछताछ में पता चला है कि हंगामा करने वाले लोग आर्केस्ट्रा में काम करते हैं. पुलिस ने महिला सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है. वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.  

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement