scorecardresearch
 

डीजे पर डांस कर रहा था दूल्हे का भाई, गिरा और मौत हो गई, VIDEO में कैद हुई घटना

एटा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर डांस करने पहुंचे दूल्हे के भाई की मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफतौर पर लड़के को डांस करने के दौरान गिरते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
X
डांस करते समय दूल्हे के भाई की मौत.
डांस करते समय दूल्हे के भाई की मौत.

यूपी के एटा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर डांस करने पहुंचे दूल्हे के भाई, जिसकी उम्र महज 15 साल थी, मौत हो गई. इस घटना से कुछ पल पहले जहां जश्न का माहौल था, पलक झपकते वहां मातम पसर गया. घर में चीख-पुकार मच गई.

दरअसल, थाना सकीट के मुबारिकपुर गांव में धर्मेंद्र सिंह के भतीजे विशेष सिंह की बारात 7 मार्च को मैनपुरी जानी थी. घर में जश्न का माहौल था. परिवार ने रिश्तेदारों और गांव वालों के लिए 6 मार्च को दावत रखी थी. रात में सभी डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर डांस करने लगे.

इस बीच रिश्तेदारों ने डांस करने के लिए विशेष के चचेरे भाई सुधीर (15 साल) को बुलाया. लड़के ने डांस करना शुरू ही किया था कि वो जमीन पर गिर पड़ा. उसके साथ डांस कर रहे लड़के और परिजन पहले तो कुछ समझ नहीं पाए. थोड़ी देर बाद वो लड़के को लेकर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

देखिए वीडियो...

सुधीर की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया. घर में चीख-पुकार मच गई. शादी वाले घर में हुई इस मौत से पूरा गांव गमगीन है. मृतक के पिता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डीजे बज रहा था और डांस हो रहा था. बेटा डांस करने आया. अचानक जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement

ये पूरी घटना वहां खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली. किशोर की मौत पर लोगों ने कहा कि वो बिल्कुल हृष्ट पुष्ट था. सारा दिन उसने काम किया. हम लोग दावत खाने गए थे. उसके बाद 10:30 बजे डीजे बजा है. उसमें उसने डांस किया. इसी दौरान वो गिर गया और उसकी मौत हो गई.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- देवेश पाल सिंह.
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement